Pages

Saturday, April 4, 2026

 

स्कूली छात्रों के साथ उद्यमिता विकास हेतु नवाचार पहल :-

समता संस्था चकराता द्वारा पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज क्वांसी (चकराता) के छात्रों को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी परिषद (UCOST) देहरादून के सौजन्य से पांच दिन का LED बल्ब निर्माण का प्रशिक्षण विद्यालय परिसर क्वांसी में दिया गया, जिसके तहत लगभग 30 विद्यार्थियों को LED बल्ब निर्माण एवं पुराने LED बल्ब की मरम्मत का कार्य सिखाया गया |  प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र विद्यालय में पढाई-लिखाई के समय के अतिरिक्त नये LED बल्ब निर्माण के साथ-साथ पुराने अथवा खराब पड़े बल्बों की मरम्मत का कार्य भी कर रहे है | समता संस्था की इस नवाचारी पहल से जहाँ विद्यालय के छात्रों का कौशल विकास हुआ है और उनकी स्वयं की आय के नए स्त्रोत खुले हैं वहीँ इस पहल से क्षेत्र के लोगों को भी नये LED बल्ब सस्ती दरों में मिलने तथा पुराने खराब बल्ब कम लागत में आसानी से रिपेयर होने से लाभ मील रहा है |



 विश्व एड्स दिवस - 01 दिसम्बर 2026 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर समता टी. आई. परियोजना विकासनगर एवं आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में मिलकर एड्स  के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन विकासनगर के डाकपत्थर चौराहे से मुख्य बाजार होते हुए आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज बाबूगढ़ तक किया | उक्त रैली में आशाराम स्कूल के NCC/NSS  के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, समता टी. आई. परियोजना के स्टाफ, समुदाय के लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया | रैली के पश्चात आशाराम स्कूल परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया जहाँ पर  समता निदेशक श्री कुँवर सिंह चौहान, विद्यालय के प्रधानाचार्य, समता टी. आई. की परियोजना प्रबंधक के द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए HIV/AIDS के विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी |