Friday, September 13, 2024

सघन IEC अभियान के अंतर्गत HIV/AIDS, STI/RTI, पर किशोर जागरुकता सत्र, सितम्बर-2024.






दिनांक: 9,सितम्बर-2024, को SMTA, TI विकास नगर द्वारा राजकीय उच्चतर मा.विध्यालय ढकरानी, विकास नगर में सघन आइ.ई.सी.अभियान के अंतर्गत एच.आई.वी/एड्स, एस.टी.आई/आर.टी.आई,पर किशोर जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया।यह जागरुकता सत्र विशेषकर किशोरियो के लिए आयोजित किया गया, जिस में टी.आई. प्रोजेक्ट मैनेजर, द्वारा उन्हे गुड टच और बैड टच, मासिक धर्म(एम.सी.पिरियड) स्वच्छ्ता के बारे में भी बताया गया,और उन्हे ये भी बताया गया कि मासिक धर्म स्वच्छ्ता प्रजनन पथ के संक्रमण के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण जोखिम कारक है,जो कि किशोरियो के लिए स्वास्थ्य शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू है। और सभी किशोरियो के साथ एक खुली चर्चा भी की गई, तथा बालिकाओ द्वारा भी प्रश्न पूछे गए। इस जागरुकता सत्र के माध्यम से 74 छात्राओ (बालिकाओ) को जागरुक किया गया और उसके बाद सभी को आई ई सी सामग्री के माध्यम से एच.आई.वी/एड्स, आर.टी.आई/एस.टी.आई, से सम्बंधित पर्याप्त जानकारी प्रदान की गई।
 

No comments:

Post a Comment