स्कूली छात्रों के साथ उद्यमिता विकास हेतु नवाचार पहल :-
समता संस्था चकराता द्वारा पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज क्वांसी (चकराता) के छात्रों को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी परिषद (UCOST) देहरादून के सौजन्य से पांच दिन का LED बल्ब निर्माण का प्रशिक्षण विद्यालय परिसर क्वांसी में दिया गया, जिसके तहत लगभग 30 विद्यार्थियों को LED बल्ब निर्माण एवं पुराने LED बल्ब की मरम्मत का कार्य सिखाया गया | प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र विद्यालय में पढाई-लिखाई के समय के अतिरिक्त नये LED बल्ब निर्माण के साथ-साथ पुराने अथवा खराब पड़े बल्बों की मरम्मत का कार्य भी कर रहे है | समता संस्था की इस नवाचारी पहल से जहाँ विद्यालय के छात्रों का कौशल विकास हुआ है और उनकी स्वयं की आय के नए स्त्रोत खुले हैं वहीँ इस पहल से क्षेत्र के लोगों को भी नये LED बल्ब सस्ती दरों में मिलने तथा पुराने खराब बल्ब कम लागत में आसानी से रिपेयर होने से लाभ मील रहा है |





















