Showing posts with label school. Show all posts
Showing posts with label school. Show all posts

Thursday, September 5, 2024

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम क्वांसी वि.खण्ड चकराता, देहरादून।





दिनांक:- 04/09/ 2024.को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम क्वांसी में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में अपना स्कूल समता निकेतन के बच्चो ने लगभग सभी खेलो में भाग लिया। तथा कुछ बच्चो को सफलता भी मिली। जैसे कि 50 मीटर 100 मीटर 200 मीटर की रेस में समता निकेतन की कु.पिया जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो खो में समता निकेतन की बालिकाए सेकेंड स्थान पर रही, और खो खो में बालक भी सेकेंड स्थान पर रहे। अंग्रेजी सुलेख में समता निकेतन के छात्र आरब ने तृतीय स्थान हासिल किया। 1st,2nd,3rd, स्थान पाने वाले सभी छात्रो को निर्णायक समिति द्वारा पुरुस्कृत किया गया। और साथ में संकुल प्रभारी के द्वारा   अपना स्कूल के हैड मास्टर श्री चैन सिंह चौहान को भी विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। और इस अवसर पर अपना स्कूल समता निकेतन के छात्रो के अभिभावक भी काफी मात्रा में उपस्थित रहे। 

Friday, August 16, 2024

78 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में ध्वज़ा आरोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम।






दिनांक:15/08/2024, को जहाँ देश भर में लोग स्वतन्त्रता दिवस की 78 वी वर्षगांठ का जश्न बडे धूम धाम से मनाते हुए नज़र आ रहे थे, वही अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में भी अभिभावको और छात्रो ने भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बहुत ही शानदार तरिके से मनया। प्रात: सर्वप्रथम छात्रो ने पूरे मोहल्ले में प्रभात फेरी की, तत्पश्चात ध्वज़ारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और उस के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व मिष्ठान, जलपान तथा सभी लोगो के लिए दोपहर के भोज की व्यवस्था भी की गई थी। इस बार जलपान व दोपहर के भोज़ की व्यवस्था श्री बबलू वर्मा सुपुत्र श्री बर्फिया लाल वर्मा ग्राम समोग के सौजन्य से की गई। समता परिवार की ओर से श्री बबलू वर्मा को बहुत बहुत शुभकामनाये, तथा धन्यवाद। तदोपरांत एस एम सी अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
 

Friday, May 10, 2024

Apna School Samta Niketan Jakhadhar, Chakrata. May-2024.




दिनांक:-06 मई 2024 को डॉ. सचिन जी और हिमांशु रावत पुरोला से समता निकेतन पहुंचे। और दूसरे दिन से समता निकेतन में अपना स्कूल के बच्चो को अंग्रेजी व गणित पढाना व सीखाना शुरु किया। सभी बच्चे बडी खुशी से अंग्रेजी और गणित की क्लास में कार्य करते हुए नज़र आए। डॉ. सचिन और हिमांशु ने दि0-9/05/2024 तक प्रति दिन बच्चो को खुशी-खुशी से पढना  लिखना सीखाया। 
 

Monday, May 6, 2024

अपना स्कूल समता निकेतन के बच्चे लिल फार्म धूलकोट के प्रशिक्षणार्थियो के साथ। 7 मई 2024,



दिनांक:- 6  मई 2024, को लिल फार्म  धूलकोट (देहरादून) से एग्रीकल्चर के कुछ प्रशिक्षणार्थी अपने प्रशिक्षको व संस्थान के निदेशक श्री शोभित पुंडीर के साथ टाइगर फ़ॉल  व लाखामण्डल घूमने हेतु समता निकेतन जाखाधार पहुंचे।रात्री विश्राम समता निकेतन में ही किया। 7 मई को अपना स्कूल के छात्रो से मिले, और सभी छात्रो को टॉफिया वितरित की। और तत्पश्चात लाखामण्डल के लिए प्रस्थान किया।                                                                                                                                 
 

Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. May-2024.




 दिनांक:- 1 व 2 मई 2024, को अपना स्कूल जाखाधार में मुझे स्कूल के बच्चो के साथ समय बिताने का अवसर मिला। ये छोटे व मासूम बच्चे स्कूल में बिल्कुल अपने घर की तरह बहुत ही खुश व मस्त रहते है,और पढाई करते है। 2 मई को इन सभी बच्चो को डॉ. सचिन जी ने मध्यांतर में केले वितरित किए।बच्चे दर्जनो केले देख कर बहुत उत्साहित हुए। इस दौरान मैंने समता निकेतन में संस्था के पास क्या-क्या सामान (सामग्री) उपलब्ध है, का निरीक्षण किया तथा सुचिवद्ध किया।

Saturday, March 30, 2024

अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार (चकराता) मार्च-2024,






 आज दिनांक 30/03/2024, को अपना स्कूल समता निकेतन के छात्र छात्राओ का वार्षिक परीक्षा परिणाम Result) अपना स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री चैन सिंह चौहान ने घोषित किया। और सभी छात्रो को अभिभावको के माध्यम से अंक पत्र वितरित किये गए। ऊपर छाया चित्र में बच्चे अपनी मार्कशीट (अंक पत्र) को बडे गौर से निहारते नज़र आ रहे है।आज सुबह से ही बारिश होने के बावजूद भी बच्चे बडे उत्साह के साथ अपने वार्षिक परीक्षा के अंक पत्र (Result Card) लेने अपना स्कूल जाखाधार पहुंचे हैं।

Friday, March 29, 2024

Annual Examination Apna School Samta Niketan, Jakhadhar (Chakrata) March-2024.




दिनांक;-15 /03/ 2024 से 23/03/2024 तक अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में छात्रो की वार्षिक परीक्षाए सम्पन्न की गई। वार्षिक परीक्षा में सभी छात्र छात्राओ ने अनुशासित रह कर परीक्षा में प्रतिभाग किया तथा परीक्षा की मर्यादा बनाए रखी। 
 

Thursday, January 11, 2024

अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में दिनांक 02 जनवरी 2024 से 06 जनवरी 2024 तक सुशिक्षा शिविर का आयोजन।








दिनांक:- 07/01/2024, अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में श्री श्रेय रावत जी व श्रीमती ज्योति रावत जी ने अपना स्कूल के छात्रो के लिए पांच दिवसीय सुशिक्षा शिविर का आयोजन किया, शिविर में ज्योति जी व श्रेय जी ने बच्चो को सीखने व सीखाने की विभिन्न नवीन गतिविधिया बच्चो से करवायी। व खेल-खेल में सीखना, पेड पौधो के द्वारा सीखना आदि विभिन्न नये आयामो का उपयोग करना भी ब्च्चो को भलिभांति सीखाया। पांच दिनो के इस शिविर में बच्चो ने खुश मिजाजी के साथ श्रेय रावत व ज्योति जी से बहुत कुछ ज्ञान अर्जित किया।06जनवरी  को शिविर के समापन्न अवसर पर सामुहिक भोज का भी आयोजन किया गया।
 

Saturday, December 9, 2023

Apna School Smta Niketan, School Mamagement Cmmittee Meeting, Dec. 2023.



दिनांक:- 06/12/2023, को  समता के निदेशक श्री के.एस. चौहान जी ने समता निकेतन परिसर जाखाधार में जाखाधार वासियो के साथ पेयजल से सम्बंधित बैठक की, तथा बैठक में पाइपलाइन की मरम्मत पर विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद ग्रामवासियो ने सर्वसम्मति से रु.500/-की धनराशि प्रतिपरिवार पाइपलाइन रखरखाव खर्च हेतु निर्धारित की,तथा कुछ लोगो ने उपर्युक्त धनराशि तत्काल जमा भी करवा दी। निदेशक जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन्न किया।                                                                                                     कुछ समय पश्चात अपना स्कूल जाखाधार में निदेशक समता की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में श्री के.एस.चौहान जी ने अभिभावको के साथ विध्यालय संचालन से सम्बंधित विभिन्न मुद्दो पर सार्थक चर्चा व विचार विमर्श किया।  तथा अंत में बैठक में भाग लेने वाले सभी अभिभावको एवम‍‍ प्रबंधन समिति के सदस्यो का हार्दिक आभार व्यक्त किया। 
 

Wednesday, November 1, 2023

समता निकेतन परिसर जाखाधार अक्टूबर -2023,


दिनांक;- 25/10/ 2023, समता निकेतन जाखाधार में परिसर की पाईप लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से समता निकेतन परिसर में व जाखाधार की बस्ती में पानी की किल्लत होने कि वजह से समता स्टाफ व जाखाधार वासियो ने मिल कर लाइन की मरम्मत की।पाईप लाइन अधिक पुरानी होने के कारण लाइन बार बार खराब होती रहती हैं, इस लिए बार बार मरम्मत करवानी जरुरी हो जाती हैं।
 

Thursday, October 26, 2023

अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार, चकराता (देहरादून) अक्टूबर- 2023,




 दिनांक्‌:-16/10/2023, को अपना स्कूल समता निकेतन में श्री महाबल सिंह नेगी के प्रयास से रोशनी ट्रस्ट के संस्थापक श्री कैप्टन  चेतन चौहान जी ने अपना स्कूल के सभी छात्रो को स्कूल बैग, पानी की स्टील बोतल व ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, रब्बड व बैटमिंटन खेलने की सामग्री सप्रेम उपहार स्वरुप प्रदान की। उपर्युक्त समस्त सामग्री श्री सुरेश चौहान जी (खारसी) ने अपना स्कूल समता निकेतन पहुंचा कर, सभी छात्रो को वितरित की।समता परिवार रोशनी ट्रस्ट के संस्थापक श्री चेतन चौहान जी,श्री सुरेश चौहान जी व श्री महाबल नेगी जी को बहुत बहुत धन्यवाद के साथ ढेर सारी शुभ कामनाए प्रेषित करता हैं।

Saturday, October 14, 2023

अपना स्कूल समता निकेतन, अर्द्ध वार्षिक परीक्षा- अक्टूबर 2023.



 

दिनांक:- 11/10/2023, से अपना स्कूल समता निकेतन में बच्चो की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा प्रारम्भ हो चुकी हैं।  उपर्युक्त समय सारणी के अनुसार ही परीक्षा सम्पादित की जाएगी।

Apna School Smta Niketan Jakhadhar,Chakrata. Oct.2023.


दिनांक:-09/10/2023, से अपना स्कूल समता निकेतन का स्कूल समय गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अक्टूबर माह में ही बदला गया है। अब सुबह 9.00 बजे स्कूल खुलेगा और  दिन में 3.00 बजे बच्चो की छुट्टी हो जाएगी। इस संबन्ध में सभी बच्चो के अभिभावको को अवगत करा दिया गया हैं।

Tuesday, October 10, 2023

Apna School Smta Niketan Jakhadhar Chakrata, Oct. 2023



 दिनांक:- 07/10/2023, को अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार के सभी बच्चो को कंप्युटर की क्लास ली गई। बच्चे बारी बारी से कंप्युटर के माध्यम से चित्र कला सीखने का प्रयास कर रहे हैं।