Saturday, January 29, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन, जाखाधार (चकराता) जनवरी-2022,



दिनांक. 29.01.2022, को अपना स्कूल समता निकेतन में मध्यांतर अवकाश के समय सभी छात्रो को दूध, चीनी के साथ बनाया हुआ दलिया परोसा गया,तथा साथ में छात्रो को कुछ शिक्षाप्रद फिल्मे भी दिखाई गई। ऊपर चित्र में छात्र व शिक्षकगण भोजन के साथ साथ फिल्म का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 

M.D.M. Program Apna School Smta Niketan Jakhadhar Chk. Jan.2022.


 दिनांक. 28/01/2022, अपना स्कूल समता निकेतन में मध्यान्ह अवकाश के समय आज छात्रो को गरम व स्वादिष्ट खिचडी परोसी गई। 

Thursday, January 27, 2022

Republic Day Celebration On 26th January-2022 at LIL Farm Dhoolkot, Dehra Dun.


दिनांक;- 28/01/2022, लिल फार्म धूलकोट (देहरादून) ने 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर लिल फार्म परिसर धूलकोट में विधिवत तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण मान्यनीय श्री आर्येंद्र शर्मा जी के कर कमलो द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर समता विकासनगर से संस्था के सहा.निदेशक एस.एस.रावत व हिमांशु रावत तथा धूलकोट के श्री राजीव पंवार जी व लिल फार्म के मुख्य कार्यकारी प्रबंधक श्री शोभित पुंडिर जी तथा फार्म के सभी कार्यकर्ता,प्रशिक्षणार्थी व आस पडोस के लोग मौजूद रहे।            धन्यवाद
 

26 जनवरी 2022, 73 वा गणतंत्र दिवस अपना स्कूल समता निकेतन,जाखाधार,चकराता।


 दिनांक- 26/01/2022, आज समता निकेतन जाखाधार में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विधिवत ध्वजारोहण किया गया। कोविड प्रोटोकॉल को मध्य नज़र रखते हुये,ध्वजारोहण के समय छात्रो व अन्य लोगो को स्कूल परिसर में नहीं बुलाया गया। इस लिये केवल पडोस में रहने वाले कुछ छात्र ही इस अवर पर मौजूद रहे। 

Monday, January 24, 2022

 दिनांक:- 24/01/2022,  चकराता क्षेत्र में बर्फवारी से अत्यधिक सर्दी पडने व कोरोना नियमो  को ध्यान में रखते हुए अपना स्कूल में दिनांक 25 व 26 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया हैं। 26 जनवरी को नियत समय पर ध्वजारोहण किया जायेगा। उक्त दिन  किसी भीप्र कार का उत्सव या समारोह आयोजित नहीं किया जायेगा।                                                                                                                                                       सधन्यवाद।

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन, जनवरी-2022,


 दिनांक:- 22/01/2022, आज स्कूल में सभी छात्रो व स्कूल स्टाफ को मध्यांतर के समय गरमा गरम दूध के साथ बनाया हुआ मीठा दलिया परोसा गया। इस सर्द मौसम में गरम गरम मीठा दलिया सभी लोगो को बहुत पसंद आया। 

Friday, January 21, 2022

M.D.M.Program Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. Jan.2022.


 दिनांक:-21/01/2022. आज अपना स्कूल के सभी छात्रो को मध्यान्ह भोजन में गरमा गरम खिचडी परोसी गई। स्कूल स्टाफ व छात्रो ने बडे चाव से खिचडी का सेवन किया।

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार, चकराता, जनवरी-2022.


 दिनांक:-20/01/2022, आज अपना स्कूल मे सभी छात्रो को मध्यांतर के समय मीठा दलिया दूध के साथ बना कर खिलाया गया।सर्दी के इस मौसम में बच्चो को मीठा बहुत पसंद हैं।  

Friday, January 14, 2022

Sarigad Watershed Project M.M.C. Meeting At Smta Office Vikas Nagar, 29 Dec.2021.


सारीगाड जलागम प्रोजेक्ट के कार्यकारिणी की एक बैठ्क दिनांक 29 दिसम्बर 2021 को समता कार्यालय विकास नगर में आहूत की गई, बैठक में गत दिनो में खिर्मु व मताडी में किये गये कार्यो पर चर्चा की गई तथा आगामी समय में जो कार्य होने हैं उन की कार्य योजना तैयार की गई। मताडी के वि.डब्लू एस.सी. के अध्यक्ष श्री जयन्दर सिंह ने सुझाव दिया की जनवरी में हमारे क्षेत्र में बहुत सर्दी पडती हैं जिस के वजह से लोग भारी काम नहीं कर पाते, इस लिये मेरा मत हैं कि जनवरी फरवरी में हमें फलदार वृक्षो के वृक्षा रोपण जैसे कार्य करवाने चाहिये। उन के सुझाव का समर्थन करते हुए सोहन सिंह ने कहा कि जनवरी मे हम अखरोट व सेब की पौध लगाना शुरु करेंगे। अपरान्ह 2.00 बजे बैठक सम्पन्न हुई। 
 

Thursday, January 13, 2022

SMTA, Annual General Board Meeting At 24/4/8,Tegbahadur Road Dehra Dun(U.K)



 समता संस्था, चकराता की वार्षिक साधारण सभा की बैठक दिनांक 19/12/2021 को दोपहर पूर्व 10 बजे से संस्था के उपाध्यक्ष श्री रचित गुप्ता के आवास तेगबहादूर मार्ग देहरा दून में आहूत की गई। बैठक में संस्था के कार्यकारी पदाधिकारी व सद्स्य उपस्थित रहे। कुछ सदस्यगणो ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में अपने सुझाव दे कर  योगदान किया। उपस्थित सद्स्यो में श्रीमती रेखा थपलियाल, अध्यक्षा, डॉ. एस.के.श्रीवास्तव सचिव/निदेशक श्री रचित गुप्ता उपाध्यक्ष,श्री एस.एस.रावत सद्स्य, श्री के.एस.चौहान सदस्य,श्री बरफ सिंह चौहन सद्स्य, श्री सोहन सिंह सदस्य,श्री दर्मियान सिंह सदस्य,श्रीमती धनेशी रावत सद्स्य, एवम श्री शोभित पुंडिर ,हिमांशु रावत,व श्रीमती जुही थापा ने आमंत्रित सदस्यो के रुप में बैठ्क में प्रतिनिधित्व किया। तत्पश्चात 1.00 बजे से कार्यकारिणी सभा की बैठक की कार्यवाही आरम्भ की गई, और ठीक 2.00 बजे बैठक  का समापन अध्यक्षा की अनुमति से कर दिया गया।

Monday, January 10, 2022

 सभी अभिभावको को अवगत करा दिया गया हैं कि दिनांक 06/01/2022 से दिनांक 18/01/2022 तक अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में शीत कालिन अवकाश रहेगा। दिनांक 19/01/2022 को प्रात: नियत समय पर स्कूल खुलेगा। छात्रो को अवगत करा दे कि जौनसार बावर में  11जनवरी से माघ मरोज़ का त्योहार शुरु हो रहा है, कृप्या त्योहार के समय भी अपने घर पर पढाई जारी रखे।तथा पढाई-लिखाई में बिल्कुल भी लापरवाही न करे।  जय हिन्द ।

Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. January.2021.


 हर्ष का विषय हैं कि अपना स्कूल समता निकेतन के एक होनहार छात्र युराज सिंह  सुपुत्र श्री संदीप वर्मा ग्राम जोगियो ने एकलव्य आवासीय विध्यालय कालसी की कक्षा-6 में प्रवेश हेतू ली गयी परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। तथा कक्षा -6 में विधिवत युराज को प्रवेश भी मिल गया हैं। हम सभी समता परिवार के लोग युराज के मंगलमयी भविष्य की कामना करते हैं।     जय हिन्द

Tuesday, January 4, 2022

Mid day meal program Apna School Smta Niketan,Jakhadhar, January-2022.



 दिनांक:- 4/01/2022.आज अपना स्कूल के सभी छात्रो व कार्यकर्ताओ को मध्यान्ह अवकाश के समय गरमा गरम मीठा दलिया परोसा गया। छाया चित्र में ऊपर सभी लोग दूध के साथ बने हुए मीठे दलिये का बडे चाव से सेवन कर रहे हैं।

Sunday, January 2, 2022

                                           शोक संदेश                                                                                                        समस्त समता परिवार से जुडे साथियो को अवगत कराना हैं कि समता के वर्तमान अध्यक्ष डॉ.मोहन चंद्र जोशी जी इस समय मातृ शोक से शोकाकुल हैं, उन की वयोवृद्ध माता जी का दिनांक 28 दिसम्बर 2021,को स्वर्गवास हो गया हैं, उनकी अंत्येष्ठी  हरिद्वार में की गई। इस दुखद घडी में समता परिवार उनके परिजनो की हौसला अफजाई के लिये साथ  खडा हैं। और हम समस्त समता परिवारजन दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनकी आत्मशांति के लिये सदैव परम् पिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान देने की कृपा प्रदान करे।   ओम शांति शांति।