Saturday, September 30, 2023

महिलाओ एवम बच्चो का व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम जलागम परियोजना क्षेत्र नौगांव (गोडर)





दिनांक:-21/09/2023 से 24/09/2023,  मानोस यूनिडास (स्पेन) द्वारा सहायतित परियोजना "जलागम में महिलाए" सारीगाड जलागम परियोजना के ग्राम खिर्मू व मताडी में समता संस्था द्वारा महिलाओ एव बच्चो की व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर दो-दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्रो का आयोजन किया गया। 
 दिनांक 21 व 22 सितम्बर 2023 को ग्राम खिर्मू में प्रशिक्षण सत्रो का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था की ओर से श्री कूंवर सिंह चौहान श्रीमती कल्पना ठाकुर श्री दर्मियान सिंह चौहान व श्री मदन मोहन प्रशिक्षक के रुप में उपस्थित रहे।  संस्था प्रशिक्षको द्वारा उक्त दो दिनो में 13 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओ के साथ व्यक्तिगत स्वच्छ्ता से जुडे विभिन्न विषयो पर चर्चा की गयी, जिसमें माहवारी के दौरान की देखभाल, प्रसव पूर्व व प्रसव के पश्चात की देख भाल एवम स्वच्छ्ता विषय महत्व पूर्ण थे। 4 वर्ष से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चो के साथ भी संस्था प्रशिक्षको द्वारा बच्चो को हाथ धोने से लेकर गुड टच एवम बैड टच विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। बच्चो एवम महिलाओ को स्वच्छ्ता एवम शिक्षण किट भी वितरित किये गये।                                                  जहाँ महिलाओ को सैनेट्री पेड, कॉटन, घाव पर लगाने वाली त्यूब, डिटॉल तथा बैंडेज दिये गये वही बच्चो को हैंड वाश, साबून, टूथपेस्ट,ब्रुश आदि के अतिरिक्त  पेंसिल, रबड, शार्पनर,ड्राइंग बुक,कलर,पेंसिल बॉक्स आदि सामग्री वितरित की गयी।                                                                                                                                  दिनांक 23 व 24 सितम्बर 2023 को ग्राम मताडी में महिलाओ एवम बच्चो के साथ उपरोक्त प्रशिक्षण सत्रो का आयोजन किया गया तथा स्वच्छ्ता किट व शिक्षण सामग्री वितरित की गयी।                                                         यहाँ निम्न लिखित प्रशिक्षक उपस्थित रहे :-  1- कुंवर सिंह चौहान  2-कल्पना ठाकुर, 3- दर्मियान सिंह चौहान 4-श्रीमती रूपण देई रावत।                                                                                                                                       इसके अतिरिक्त सामग्री वितरण के समय जलागम समिति के सदस्य एवम अन्य ग्रामीण  बन्धु भी उपस्थित रहे।              इति।                                                                                                                                      

Friday, September 22, 2023

Targeted Intervention Project, Smta-2023.




 

दिनांक:- 21/09/2023, को समता विकासनगर की टी.आई. प्रोजेक्ट की पूरी टीम ने T.I. Hope project, Agnes Kunze Society देहरादून की विजिट की। विजिट के दौरान टी.आई.प्रोजेक्ट से सम्बन्धित बहुत सारी जानकारिया हमारी टीम को वहाँ से प्राप्त हुई, हॉप T.I.Project के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री धीरेन्द्र रावत जी, कॉउंसलर नेहा जी तथा ओ.आर.डब्लू  शहनाज़ जी ने अपने प्रोजेक्ट सम्बंधी बहुत सारे अनुभव हमारे टीम के साथ साझा किए।  हॉप टी.आई.टीम के अविस्मरणीय सहयोग के लिए हम सभी उन का आभार व्यक्त करते हैं। 

Projector Class Apna School Smta Niketan,Jakhadhar, Chakrata. Sep-2023.

दिनाक:- 22/09/2023.आज अपना स्कूल समता निकेतन के सभी छात्रो की श्री चैन सिंह जी ने प्रोजेक्टर क्लास संचालित की, जिस में बच्चो को प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न शिक्षाप्रद कहानिया दिखाई गई, ऊपर चित्र में सभी बच्चे चल चित्र की इस क्लास में बहुत खुश नज़र आ रहे हैं।
 


Wednesday, September 20, 2023

Computer Education Program Apna School Smta Niketan Jakhadhar Chakrata. Sep-2024.



दिनांक:- आज अपना स्कूल समता निकेतन में सभी बच्चो की कंप्युटर कक्षा संचालित की गई। बच्चो को  बारी-बारी से कंप्युटर चलाने का मौका दिया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे कंप्युटर संचालित कर सके। कंप्युटर पर गेम खेलना,पेंटिंग करना और कहानिया देखना आदि में बच्चो को खूब मज़ा आता है।

Wednesday, September 13, 2023

अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार चकराता, सितम्बर-2023,

आज दि0- 13/09/2023, को अपना स्कूल समता निकेतन के छात्रो का श्री चैन सिंह जी ने कंप्युटर शिक्षा का मासिक टेस्ट लिया। 
 

Apna School Samta Niketan Jakhadhar Chakrata. Sep.2023.


दिनांक:-13/09/2023, आज अपना स्कूल समता निकेतन के एक छात्र आरव वर्मा का जन्म दिन हैं, आरव ने अपने जन्म दिन की खुशी में स्कूल के सभी छात्र छत्राओ को लाड्डू बांटे। इस अवसर पर अपना स्कूल के शिक्षको व छात्रो ने उन्हे जन्म दिन की शुभ कामनाए व बधाई दी। और आरव को सफल व स्वस्थ जीवन का तथा दीर्घायु की भी कामना की।
 

Tuesday, September 12, 2023

अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार चकराता, माह- सितम्बर-2023,




दिनांक:-11/09/2023, आज मध्यान्तर अवकाश में भोजन ग्रहण करने के उपरान्त सभी छात्रो की श्री चैन सिंह चौहान जी ने कंप्युटर क्लास शुरु की। क्लास में सभी छात्र-छात्राओ ने बडे उत्साह से कंप्युटर के माध्यम से सीखने पर अपनी रुचि दिखाई।

Sunday, September 10, 2023

Annual General Board Meeting (वार्षिक साधारण सभा) 09/09/2023.

   दिनांक 09/09/2023 को समता परिसर भीमावाला विकासनगर में समता की वार्षिक साधारण सभा व कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दोनो सदनो के कुछ सदस्यो को छोड कर अधिकतर सदस्यो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।                                                

कंप्युटर शिक्षा (डिजिटल साक्षरता) की एक पहल।





 दिनांक 2 सितम्बर 2023 को समता के निदेशक श्री के.एस. चौहान जी ने अपना स्कूल समता निकेतन में कंप्युटर शिक्षा मैजिक बॉक्स, 32  स्कूल के एक कक्ष में नियमित रूप से स्थापित किया, तथा स्कूल के छात्र-छात्राओ को  इस सयंत्र का सुव्यवस्थित उपयोग करने की बहुत सारी जानकारिया व सुझाव दिये। बच्चो को स्क्रीन पर गेम के माध्यम से कलाकृतिया बनाना भी सिखाया।