Tuesday, July 18, 2023

17 जौलई हरेला पर्व- 2023,




आज हरेला पर्व के शुभ अवसर पर समता परिसर भीमावाला विकास नगर में मानव सेवा समिति विकास नगर के सौजन्य से भक्त जनो ने आम,अशोक,आवला व नीम के वृक्षो का बडे उत्साह से वृक्षा रोपण किया। इस सौहार्द पूर्ण कार्य के लिये समता परिवार मानव सेवा समिति विकासनगर का आभार व्यक्त करता हैं।

Tuesday, July 4, 2023

Apna School Samta Niketan Jakhadhar Chakrata, July-2023.



दिनांक:- 3/07/2023, आज ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद अपना स्कूल समता निकेतन में बच्चे नियमित वेश-भूषा में स्कूल पहुंचे, और हमेशा की भांति अपने अध्यन कार्य में व्यस्त हो गये। आज से अपना स्कूल समता निकेतन में पूनम मैडम की जगह एक नई मैडम को नियुक्त किया गया हैं। नई मैडम का नाम नीलम सुपुत्री श्री हरि लाल हैं, नीलम पडोस के गांव मंझगांव की निवासी हैं, तथा वह प्रति दिन समय से स्कूल आ  जा सकती हैं। और आज से सभी बच्चे अपना मध्यान्ह भोजन भी घर से साथ ले कर आये हैं और सभी बच्चे पहले की भांति एक साथ बैठ कर भोजन करते हुए चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
 

समता निकेतन परिसर में पौधो की निराई। 26 जून 2023,



समता निकेतन परिसर में गत वर्षो में लगाये गये पौधो की निराई गुडाई  करवाई  गई।