Friday, May 10, 2024

Apna School Samta Niketan Jakhadhar, Chakrata. May-2024.




दिनांक:-06 मई 2024 को डॉ. सचिन जी और हिमांशु रावत पुरोला से समता निकेतन पहुंचे। और दूसरे दिन से समता निकेतन में अपना स्कूल के बच्चो को अंग्रेजी व गणित पढाना व सीखाना शुरु किया। सभी बच्चे बडी खुशी से अंग्रेजी और गणित की क्लास में कार्य करते हुए नज़र आए। डॉ. सचिन और हिमांशु ने दि0-9/05/2024 तक प्रति दिन बच्चो को खुशी-खुशी से पढना  लिखना सीखाया। 
 

Monday, May 6, 2024

अपना स्कूल समता निकेतन के बच्चे लिल फार्म धूलकोट के प्रशिक्षणार्थियो के साथ। 7 मई 2024,



दिनांक:- 6  मई 2024, को लिल फार्म  धूलकोट (देहरादून) से एग्रीकल्चर के कुछ प्रशिक्षणार्थी अपने प्रशिक्षको व संस्थान के निदेशक श्री शोभित पुंडीर के साथ टाइगर फ़ॉल  व लाखामण्डल घूमने हेतु समता निकेतन जाखाधार पहुंचे।रात्री विश्राम समता निकेतन में ही किया। 7 मई को अपना स्कूल के छात्रो से मिले, और सभी छात्रो को टॉफिया वितरित की। और तत्पश्चात लाखामण्डल के लिए प्रस्थान किया।                                                                                                                                 
 

Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. May-2024.




 दिनांक:- 1 व 2 मई 2024, को अपना स्कूल जाखाधार में मुझे स्कूल के बच्चो के साथ समय बिताने का अवसर मिला। ये छोटे व मासूम बच्चे स्कूल में बिल्कुल अपने घर की तरह बहुत ही खुश व मस्त रहते है,और पढाई करते है। 2 मई को इन सभी बच्चो को डॉ. सचिन जी ने मध्यांतर में केले वितरित किए।बच्चे दर्जनो केले देख कर बहुत उत्साहित हुए। इस दौरान मैंने समता निकेतन में संस्था के पास क्या-क्या सामान (सामग्री) उपलब्ध है, का निरीक्षण किया तथा सुचिवद्ध किया।