Monday, May 30, 2022

दु:खद समाचार


 दिनांक:- 30 /मई/ 2022 जौंनसार बावर के प्रथम पत्रकार, जौनसार मेल पत्र के सम्पादक व समता संस्था के संस्थापक सदस्य श्री नारायण दत्त जोशी जी का आज लम्बी स्वास्थ्य समस्या के चलते देहान्त हो गया। श्री  जोशी जी समता संस्था के साथ संस्था की स्थापना से लेकर आज अंतिम समय तक जुडे रहे।उन्हे संस्था से अपार लगाव था,तथा समय समय पर उनका सहयोग समता संस्था को मिलता रहता था। सन 1983-84 में जोशी जी ने संस्था के परिसर हेतू जाखाधार नामक स्थान पर खत द्वार से निशुल्क भूमि दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी,जिस भूमि पर आज समता निकेतन परिसर स्थापित हैं। उन के सहयोग से समता संस्था का मुख्यालय भी जाखाधार में बना। जोशी जी समता के वरिष्ठ अभिभावक रहे,इन्हे भुलाना समता परिवार के लिये बमुश्किल ही नही बल्कि असम्भव भी हैं। समता परिवार दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करता हैं। साथ ही परम पिता परमात्मा से परिजनो को इस दु:खद घडी में दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना करते हैं। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति ॐ,

No comments:

Post a Comment