Tuesday, August 16, 2022

Independence Day Celebration 15th of August-2022.




 दिनांक:-15/08/2022, अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार, चकराता के छात्रो ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्ष गांठ के शुभ अवसर पर पूरे जाखाधार क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाल कर आज़ादी के नारे लगाते हुए, अपना स्कूल परिसर में तिरंगा आरोहण किया। इस शुभ अवसर पर बडी मात्रा में बच्चो के अभिभावक भी बच्चो के साथ मौजूद रहे। ततपश्चात बच्चो ने स्कूल परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, इस अवसर पर बच्चो ने विभिन्न प्रकार की मनोरंज़क प्रस्तुतिया दे कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतिम क्षणो में सभी लोगो को मिष्ठान भोज़न वितरित किया गया। इस के बाद सभी लोग प्रसन्नचित मुद्रा में अपने अपने गंतव्य को लौट चले। 

1 comment:

  1. बारिश के बावजूद बच्चे आए और झंडारोहन हुआ- बहुत ख़ुशी की बात है.. धन्यवाद

    ReplyDelete