Monday, September 19, 2022

Parents Teachers Association Meeting, Apna School Smta Niketan Jakhadhar Chakrata.Sep.2022.



दिनांक:- 17/09/2022, को समता निकेतन परिसर जाखाधार में अपना स्कूल के अभिभावको की एक बैठक प्रात: 11 बजे से आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता समता के वर्तमान सह-निदेशक श्री कुंवर सिंह चौहान जी द्वारा की गई, सर्व प्रथम अध्यक्ष जी ने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावको का मान-सम्मान के साथ स्वागत किया, तथा ततपश्चात बैठक की कार्यवाही शुरु की गई, स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री चैन सिंह ने आग्रह किया कि स्कूल की शिक्षा प्रबंधन समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है जो कि तीन वर्ष का होता हैं। अगर हो सके तो पहले शिक्षा प्रबंधन समिति का गठन किया जाए ? अध्यक्ष जी ने सभी अभिअभावको से आग्रह किया कि वे सर्व सहमति से समिति का चुनाव कर के सदन को अवगत  कराये। कुछ समय पश्चात अभिभावको ने नई शिक्षा प्रबंधन समिति के सदस्यो  का चुनाव कर के परिणाम सदन के समक्ष पेश किया। जिस में अध्यक्ष सर्व श्री सुनील कुमार 2-सचिव  श्री चैन सिंह चौहन, सदस्य:- श्री विरेंद्र फेडियाणा, श्री गोपाल  समोग, श्री मुकेश चौहान हयौऊ, श्रीमती रेखा जोशी  मंझगांव, श्रीमति बबीता वर्मा जोगिओ को चुना गया। इस के बाद 15 सितम्बर को क्वांसी में हुए संकुल स्तरीय खेल कूद  प्रतियोगिता में अपना स्कूल के छात्रो के प्रदर्शन पर चर्चा की गई।तथा स्कूल में शैक्षिणिक गतिविधिओ  पर भी गहन चर्चा की गई,जिस में लोगो ने माना कि लॉक डाऊन के बाद पढाई लिखाई में काफी सुधार हुआ हैं, और स्कूल में एक अतिरिक्त स्टाफ की जो मांग अभिभावक कर रहे थे उसे इस सत्र के लिये पुरा कर दिया गया।श्री चैन सिंह जी ने सभी अभीभवको से आग्रह किया कि जिन के बच्चो के पास नीली स्वेटर नहीं है वे अपने बच्चो को अति शीघ्र व्यवस्था कर दे, अब सर्दी बढ गई हैं बच्चो को ठंड लगती हैं।और प्रत्येक अभिभावक बच्चे को स्कूल भेजने से पहले उसका बस्ता चेक कर ले, अगर बस्ते में शिक्षण सामग्री पूरी नहीं हैं तो उसे पूरी कर के ही स्कूल भेजे। स्कूल शिक्षा प्रबंधन समिति का बचत खाता  पी.एन. बी. चकराता में हैं,उस खाते में कुछ आर.टी.ई.का पैसा जमा है। श्री चैन सिंह ने जी ने नई शिक्षा प्रबंधन समिति से चार प्लास्टिक कुर्सिया स्कूल के लिये,और दो बढिया वाली कुर्सिया स्कूल ऑफिस के लिये खरीदने  की बात कही।और अभिभावको से छात्र वृत्ति हेतु बच्चो के खाते बैंक में जल्दी खुलवाने को कहा। और राष्ट्रीय पर्वो जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी आदि के शुभ अवसरो पर अभिभावको को स्कूल में आ कर स्कूल के कार्यक्रमो में प्रतिभाग ले रहे बच्चो को प्रोत्साहित करने में अपना योगदान देना चाहिए।    इति।                                                                                     

No comments:

Post a Comment