Tuesday, September 28, 2021

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार,चकराता। सितम्बर-2021,


दिनांक- 27/09/2021, सभी बच्चो को स्कूल में आज मध्यान्ह भोजन में स्वादिष्ठ खिचडी खिलाई गयी। बच्चे अपने शिक्षको के साथ बडे चाव से खिचडी का सेवन करते हुए चित्र में दिखाई दे रहे हैं।  

Monday, September 27, 2021

Mid Day Meal Program, Apna Schoo Smta Niketan,Jakhadhar Chakrata.(D.Dun)Sep.2021.


दिनांक-24/09/2021, अपना स्कूल के सभी छात्रो को मध्यान्ह अवकाश के समय मध्यान्ह भोजन में मीठा दलिया परोसा गया, सभी छात्र बडी मस्ती से मीठे दलिये का सेवन करते हुये ऊपर छाया चित्र में नज़र आ रहे हैं।
 

Wednesday, September 22, 2021

अपना स्कूल समता निकेतन में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, माह-सितम्बर 2021,



 दिनांक 21/09/2021,से अपना स्कूल समता निकेतन में छात्रो को मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था शिक्षको के माध्यम से शुरु की गई हैं, अब प्रति दिन छात्रो को स्कूल में मध्यान्ह भोजन मिल रहा है। ऊपर छाया चित्र में बच्चो को खुशी खुशी से भोजन करते हुए देखा जा सकता हैं।

Apna School Smta Niketan,Jakhadhar. Chakrata- Sep. 2021,




उत्तराखण्ड में सभी प्राथमिक विध्यालयो को सरकार ने 21,सितम्बर 2021 से पूरी तरह से खोलने के आदेश जारी किये थे। समता ने भी अपना स्कूल समता निकेतन को छात्रो के शिक्षण के लिये खोल दिया हैं, अब छात्र स्कूल आना शुरु हो गये हैं, और अध्यापको ने शिक्षण कार्य सुचारु रूप से शुरु कर दिया हैं।  

Tuesday, September 7, 2021

अपना स्कूल समता निकेतन, जाखाधार- चकराता, सितम्बर-2021,



दिनांक:- 6/09/2021, अपना स्कूल समता निकेतन अपने छात्रो को इस वर्ष भी गत वर्ष की भांति व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से ही शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित कर रहा हैं, छात्रो को उम्मीद थी कि एक सितम्बर से प्रदेश भर में सभी स्कूल खूल जायेंगे, लेकिन सरकार ने छोटे बच्चो की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुये प्राथमिक स्तर के स्कूलो को खोलने की अनुमति नहीं दी हैं। देखा जाये तो इस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण बिल्कुल नियंत्रण में हैं, इस लिये आशा हैं कि शायद जल्द ही प्राथमिक स्कूलो को खोलने की अनुमति सरकार दे देगी।