Tuesday, June 28, 2022

Smta Niketan campus Jakhadhar, Chakrata. June-2022.



 दिनांक:- 29/06/2022, गत दिवस श्री सीता राम जी ने समता परिसर जाखाधार के बगीचे में कीट नाशक दवा का छिडकाव किया। आगे बरसात का मौसम आ रहा हैं, पेड पौधो में कीट पतंगे बहुतायत मात्रा में हो जाते हैं,इस लिए कीट पतंगो से पेड पौधो को बचाए रखने के लिए कीट नाशक दवाओ का छिडकाव करना जरुरी हो जाता हैं। 

Thursday, June 16, 2022

Sarigad Watershed Project(WIW) June-2022.


दिनांक:- 15/06/2022, आज सारीगाड जलागम के अंतर्गत चल रहे कार्यो की समीक्षा बैठक समता कार्यालय विकास नगर में 11 बजे से शुरू हुई, बैठक में जलागम समिति खिर्मू के अध्यक्ष श्री गबर सिंह पंवार जी, जलागम समिति मताडी के अध्यक्ष श्री जयेन्दर सिंह राणा जी तथा समता के कार्यकर्ता श्री सोहन सिंह चौहान व दर्मियान चौहान, कुंवर सिंह चौहान, सुलतान सिंह रावत,श्रीमती जुही थापा आदि लोग मौजूद रहे।श्री सोहन सिंह जी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यो को अवगत कराया कि ग्राम खिर्मू में तीन हौज़ और ग्राम मताडी में एक हौज़ जो  बनाने को रह गये थे वो चारो हौज़ सिंचाई के लिये इस माह में तैयार कर दिए गये हैं, लोगो ने इन हौज़ो से पानी का उपयोग सिंचाई के लिए करना भी चालू कर दिया हैं। आगामी कार्य योजना में इसी महिने से नहर व गल्ली प्लग बनाने का कार्य शुरु कर दिया जायेगा, ताकि ठीक समय पर कार्य पूरा किया जा सके।
 

Tuesday, June 14, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अ‍पना स्कूल समता निकेतन जाखाधार चकराता, जून-2022.


 दिनांक:- 14/06/2022, आज मध्यान्ह भोज़न में श्री सीता राम जी ने सभी बच्चो को गरमा गरम खिचडी बना कर परोसी। ऊपर चित्र में गरम खिचडी का लुफ्त लेते हुए बच्चे बडे मस्त नज़र आ रहे हैं।  आज से अपना स्कूल जाखाधार में ग्रीष्म कालीन अवकाश कर दिया गया हैं, अब 3 जुलाई को स्कूल पुन: खुलेगा।  धन्यवाद

स्व.सिरिल आर राफेएल जी की पुण्य तिथि पर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समता परिवार के सदस्य गण्।





दिनांक:-13/06/2022, गत वर्ष आज के दिन समता परिसर भीमावाला विकास नगर में स्व.श्री सिरिल आर राफेएल जी ने जीवन की अंतिम सांस के साथ शरीर त्याग दिया था, उन की इच्छानुसार उनके शरीर का दाह संस्कार हिंदू रीति रिवाज के तहत शांति धाम विकास नगर में गया था। आज उनकी पुण्य तिथि के अवसर पर समता परिवार के सभी उपस्थित सदस्यो ने सिरिल साहब को याद करते हुए उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किये। ओम शांति  शांति  शांति।

Monday, June 13, 2022

Mid day Meal Program Apna School Smta Niketa Jakhadhar,Chakrata. June-2022.



दिनांक;-13/06/2022, आज अपना स्कूल जाखाधार में श्री सीता राम जी ने मध्यान्तर के समय सभी बच्चो को दूध के साथ मीठा दलिया बना कर खिलाया। ऊपर चित्र में सभी बच्चे बडी मस्ती से मीठे दलिये का सेवन करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Thursday, June 9, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेत जाखाधार चकराता। माह-जून 2022,


 दिनांक 9/06/2022, गत दिवस श्री सीता राम जी ने सभी छात्रो को मध्यांतर के समय गरमा गरम दूध चीनी के साथ दलिया बना कर खिलाया। बच्चो को मीठा भोज़न बहुत पसंद होता हैं,ऊपर चित्र में बच्चे बडे मस्ती के साथ चाव से दलिये का सेवन करते दिख रहे हैं।

Apna School Smta Niketan Jakhadhar Chakrata. June-2022,




 दिनांक:- 9/06/2022, अपना स्कूल समता निकेतन में छात्रो को प्रोजेक्टटरके माध्यम से भी अंग्रेजी हिंदी पढाई व सीखाई जाती हैं, विशेष कर आजकल अपना स्कूल के अध्यापक प्रोजेक्टर का उपयोग भाषा ज्ञान के लिये अधिक कर रहे हैं। छात्र छात्राए इस विधि को खूब पसंद कर रहे हैं। बच्चो को प्रोजेक्टर के माध्यम से अंग्रेजी पढना बहुत रुचिकर लग रही हैं। ऊपर चित्र में बच्चे बडी लगन से अंग्रेजी पढ्ते दिखाई दे रहे हैं।  

Tuesday, June 7, 2022

Sarigad Watershed Projet. June-2022.


दिनांक:-7/6/2022, सारीगाड जलागम के अंतर्गत ग्राम मताडी में जलागम समिति ने सभी पानी के हौज़ अब बना कर पूरे कर लिये हैं, तथा अब इन नव निर्मित हौज़ो का उपयोग खेतो की सिंचाई करने कि तैयारी हैं। 
 

Mid day Meal Program Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata.Dehra Dun. June-2022.



अपना स्कूल जाखाधार में गत दिवस दि.6/6/2022,को श्री सीता राम जी ने छात्रो को मध्यान्ह भोज़न में दूध के साथ मीठा दलिया बना कर खिलया था, और आज दि. 7/6/2022,को गर्मा गर्म खिचडी परोसी। ऊपर चित्र में सभी बच्चे दोनो ही दिन मध्यान्ह भोज़न करते हुए बडे मस्त-व्यस्त नज़र आ रहे हैं।  

Thursday, June 2, 2022

Sarigad Watershed (WIW) Project. June-2022.




 दिनांक:- 3/06/2022. सरीगाड जलागम के अंतर्गत खिर्मू व मताडी गांवो में जलागम समितियो द्वारा हौज़ बनाने का कार्य अब पूरा होने जा रहा हैं। दो चार दिन में सभी हौज़ो से खेतो की सिंचाई की जा सकेगी, अब लोग अपने खेतो में खूब अच्छी खेती बाडी कर सकेंगे। तथा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पायेंगे, ऐसी हमारी उम्मीद हैं।

Mid day Meal Program Apna Schoo Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. June-2022.



 दिनांक:- 2/06/2022, गत दिवस श्री सीता राम जी ने अपना स्कूल जाखाधार के सभी छात्रो को मध्यान्ह भोजन में दूध के साथ बना कर मीठा दलिया परोसा था, और आज दोपहर में गरमा गरम खिचडी बना कर बच्चो को परोसी। दोनो दिन ऊपर चित्र में सभी बच्चे बडी मस्ती से मध्यान्ह भोजन का लुफ्त लेते हुए खुश नज़र आ रहे हैं।