Monday, September 26, 2022

Mid day meal Program Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. Sep.2022.


 दिनांक:- 26/09/2022, आज अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में श्री सीता राम जी ने बच्चो को मध्यान्ह भोज़न में दूध के साथ मीठा दलिया बना कर परोसा। ऊपर चित्र में सभी बच्चे बडे चाव से व लगन से मीठे दलिये का सेवन करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Wednesday, September 21, 2022

Mid day meal program Apna school Smta Niketan Jakhadhar. Chakrata-2022.




दिनांक:- 21/09/2022, गत दिवस श्री सीता राम जी ने अपना स्कूल के बच्चो को मध्यान्ह भोज़न में दूध के साथ मीठा दलिया बना कर परोसा था, और आज़ मध्यान्ह भोज़न में सभी बच्चो को गर्मा-गरम खिचडी बना कर खिलाई। ऊपर चित्रो में बच्चे बडी मस्ती से मध्यान्ह भोज़न का आनन्द लेते नज़र आ रहे हैं।

Monday, September 19, 2022

अपना स्कूल समता निकेतन की नई शिक्षा प्रबंधन समिति के सदस्यो के साथ एक फोटो।



 दिनांक;- 17/09/2022, अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में नव नियुक्त शिक्षा प्रबन्धन समिति के सदस्यो व समता के कार्यकर्ताओ की एक ग्रुप फोटो ली गई, तदुपरांत श्री महाबल नेगी जी ने अपना स्कूल को सहयोग राशि के रुप में रु0 5000/-(पांच हज़ार) का चैक भेंट किया,तथा नव नियुक्त समिति अध्यक्ष श्री सुनील कुमार ने सभी उपस्थित लोगो को चाय,नमकीन, बिस्कुट (जलपान) की व्यवस्था की। 

Parents Teachers Association Meeting, Apna School Smta Niketan Jakhadhar Chakrata.Sep.2022.



दिनांक:- 17/09/2022, को समता निकेतन परिसर जाखाधार में अपना स्कूल के अभिभावको की एक बैठक प्रात: 11 बजे से आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता समता के वर्तमान सह-निदेशक श्री कुंवर सिंह चौहान जी द्वारा की गई, सर्व प्रथम अध्यक्ष जी ने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावको का मान-सम्मान के साथ स्वागत किया, तथा ततपश्चात बैठक की कार्यवाही शुरु की गई, स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री चैन सिंह ने आग्रह किया कि स्कूल की शिक्षा प्रबंधन समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है जो कि तीन वर्ष का होता हैं। अगर हो सके तो पहले शिक्षा प्रबंधन समिति का गठन किया जाए ? अध्यक्ष जी ने सभी अभिअभावको से आग्रह किया कि वे सर्व सहमति से समिति का चुनाव कर के सदन को अवगत  कराये। कुछ समय पश्चात अभिभावको ने नई शिक्षा प्रबंधन समिति के सदस्यो  का चुनाव कर के परिणाम सदन के समक्ष पेश किया। जिस में अध्यक्ष सर्व श्री सुनील कुमार 2-सचिव  श्री चैन सिंह चौहन, सदस्य:- श्री विरेंद्र फेडियाणा, श्री गोपाल  समोग, श्री मुकेश चौहान हयौऊ, श्रीमती रेखा जोशी  मंझगांव, श्रीमति बबीता वर्मा जोगिओ को चुना गया। इस के बाद 15 सितम्बर को क्वांसी में हुए संकुल स्तरीय खेल कूद  प्रतियोगिता में अपना स्कूल के छात्रो के प्रदर्शन पर चर्चा की गई।तथा स्कूल में शैक्षिणिक गतिविधिओ  पर भी गहन चर्चा की गई,जिस में लोगो ने माना कि लॉक डाऊन के बाद पढाई लिखाई में काफी सुधार हुआ हैं, और स्कूल में एक अतिरिक्त स्टाफ की जो मांग अभिभावक कर रहे थे उसे इस सत्र के लिये पुरा कर दिया गया।श्री चैन सिंह जी ने सभी अभीभवको से आग्रह किया कि जिन के बच्चो के पास नीली स्वेटर नहीं है वे अपने बच्चो को अति शीघ्र व्यवस्था कर दे, अब सर्दी बढ गई हैं बच्चो को ठंड लगती हैं।और प्रत्येक अभिभावक बच्चे को स्कूल भेजने से पहले उसका बस्ता चेक कर ले, अगर बस्ते में शिक्षण सामग्री पूरी नहीं हैं तो उसे पूरी कर के ही स्कूल भेजे। स्कूल शिक्षा प्रबंधन समिति का बचत खाता  पी.एन. बी. चकराता में हैं,उस खाते में कुछ आर.टी.ई.का पैसा जमा है। श्री चैन सिंह ने जी ने नई शिक्षा प्रबंधन समिति से चार प्लास्टिक कुर्सिया स्कूल के लिये,और दो बढिया वाली कुर्सिया स्कूल ऑफिस के लिये खरीदने  की बात कही।और अभिभावको से छात्र वृत्ति हेतु बच्चो के खाते बैंक में जल्दी खुलवाने को कहा। और राष्ट्रीय पर्वो जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी आदि के शुभ अवसरो पर अभिभावको को स्कूल में आ कर स्कूल के कार्यक्रमो में प्रतिभाग ले रहे बच्चो को प्रोत्साहित करने में अपना योगदान देना चाहिए।    इति।                                                                                     

Friday, September 16, 2022

Animal Chari Construction, Village Khirmu, Sep.2022.



  सारीगाड जलागम के अंतर्गत ग्राम खिर्मु में गांव के पालतू पशुओ को पानी पीने के किये चरियो का निर्माण (WIW) जलागम प्रोजेक्ट के आर्थिक सहयोग द्वारा किया जा रहा हैं, ऊपर चित्र में लोग बडी मेहनत से चरियो का निर्माण कार्य करते हुए साफ नज़र आ रहे हैं।

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार चकराता ।


 दिनांक:- 16/09/2022, आज अपना स्कूल के सभी बच्चो को श्री सीता राम जी ने गरमा गरम दूध के साथ मिठा दलिया तैयार कर के परोसा। बच्चो को मीठा दलिया बहुत पसंद हैं इस लिये दलिये का सेवन करते हुए बहुत खुश नज़र आ रहे हैं। 

संकुल स्तरीय स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता (प्राथिक शिक्षा) स्थान:- क्वांसी-15/09/2022.





 दिनांक: 15 सितम्बर 2022 को क्वांसी में संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन संकुल प्रभारी बरोंथा संकुल द्वारा किया गया, प्रतियोगिता में अपना स्कूल के छात्र-छात्राओ ने भी बडे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, जिस में अपना स्कूल की दो छात्राओ कु0 पिया जोशी और कु0 रूबी वर्मा को 100 मी. और 400 मी. दौड में क्रमश: 1st, 2nd, 3rd स्थान मिलने पर संकुल द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इन दोनो बलिकाओ को समता परिवार की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाए। और हम सभी उम्मीद करते हैं कि आने वाले खेल कूद प्रतियोगिता में हमारे स्कूल के  बच्चे और परिश्रम कर के और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Wednesday, September 14, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन, सितम्बर-2022,


 आज अपना स्कूल जाखाधार में सभी बच्चो को मध्यांतर अवकाश के समय श्री सीता राम जी ने गर्मा गर्म खिचडी बना कर खिलाई। ऊपर चित्र में बच्चे खिचडी का लूफ्त लेते  हुए बडे प्रसन्न न्ज़र आ रहे हैं।

Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata, Sep.2022.



 अपना स्कूल जाखाधार में दिनांक: 7/09/2022, को दो वॉलेंटियर  श्री विकास तोमर व श्री सोनू राणा हिमांशु रावत के साथ 4 दिन के लिये अपना स्कूल जाखाधार गये। इन दोनो ने बच्चो को पढाने-लिखाने में सहयोग के अलावा  बच्चो के साथ खेल खेले और शिक्षण सम्बंधी खूब बात चीत की। और इन्होने  सभी बच्चो को बिस्कुट के पैकेट भी वितरित किये। एक दिन एक छोटे से बच्चे ने अपने घर से चचिण्डे की सब्ज़ी ला कर स्कूल में अपने गुरुजनो को दी, सब्जी का थैला स्कूल में देते हुए बच्चा बहुत खुश था।

Friday, September 9, 2022

प्रार्थना सभा कक्ष में छात्र छात्राए योगाभ्यास करते हुए।



 दिनांक:दिनांक:- 8/09/2022, अपना स्कूल समता निकेतन के प्रार्थना कक्ष में श्री हिमांशु रावत ने सभी छात्रो को व्यायाम व योगाभ्यास करवाया। एक कु0 पिया जोशी नाम की छात्रा ने अपने खेत की फसल के कुछ आलू स्कूल में सब्ज़ी हेतु भेंट किये। 

MDM Program Apna school Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. Sep.2022.


दिनांक:- 7/09/2022, को श्री सीता राम जी ने  अपना स्कूल समता निकेतन के सभी छात्रो को मध्यान्ह भोज़न में गरमा गरम दूध के साथ बनाया हुआ मीठा दलिया खिलाया। ऊपर चित्र में सभी बच्चे बडी मस्ती के साथ दलिये का सेवन करते हुए खुश नज़र आ रहे हैं।

Saturday, September 3, 2022

मध्यान्ह भोज़न कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन, जाखाधार, सितम्बर-2022.



 उपर चित्रो में सीता राम जी व राधा मैडम मध्यान्ह भोज़न के समय बच्चो को भरपूर सेवा देते हुए नज़र आ रहे हैं। बच्चे भी बडी लगन व मस्ती से मध्यान्ह भोज़न का आनंद ले रहे हैं।

समता निकेतन की फूलवारी वाटिका की निराई व सफाई करते हए जी.एस.ए.युनिवर्सिटी के छात्र छात्राए।




 दिनांक- 01 सितम्बर 2022 को जी.एस.ए.युनिवर्सिटी के छात्रो ने समता परिसर जाखाधार में फूलो की क्यारियो की निराई गुडाई तथा खरपत्तवार की सफाई की, और मध्यांतर के समय समता निकेतन के छात्रो को चाउमिन बना कर खिलाई। ये सभी छात्र  02 सितम्बर को समता निकेतन से नोइडा के लिए प्रस्थान करेंगे।

The Students Educational Trip of Galghotiya Sharada University Noida, (U.P) Sep.2022,



 दिनांक- 29/08/ 2022, को लिल फार्म धूलकोट के सानिध्य में गलघोटिया शारदा विश्वविध्यालय नोइडा (उत्तरप्रदेश) का एक 30 सदस्य दल जिस में एम एस सी (कृषि) के छात्र 18, छात्राए 07 व लिल फार्म से 05 स्टाफ 5 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर समता निकेतन जाखाधार पहुंचे। इन सभी लोगो ने जाखाधार के नजदिकी गांवो में जा कर ग्रामिणो से कृषि समबंधी जानकारिया एकत्र की, जैसे-पहाडो में क्या फसले उगाई जाती हैं, कौन से सीज़न में क्या बोया जाता हैं, सिंचाई के क्या साधन अपनाए जाते है, और पशु पालन में कौन-2 से पशु पाले जाते हैं लोगो की आजिविका के क्या-2 साधन हैं। आदि..