Monday, March 28, 2022

Sarigad Watershed March-2022,



 दिनांक;- 28/03/2022. सारीगाड जलागम के अंतर्गत खिर्मू व मताडी गांव में खंतिया (ट्रेंचेज) बनाने का कार्य पूरा कर दिया गया हैं। दोनो ही गांवो की बंजर भूमि  में पांच पांच सौ खन्तिया बनाई गई हैं, श्री सोहन सिंह व दर्मियान सिंह जी ने कार्य का मौके पर जा कर मुवायना किया, कार्य सुचारू रुप से पुरा पाया गया।

Sunday, March 27, 2022

Apna School Smta Niketan, Annual Examination-2022.


 दिनांक:-26/03/2022, आज अपना स्कूल जाखाधार में छात्रो की वार्षिक परीक्षा का अंतिम दिन था, आज परीक्षा संपन्न होने के पश्चात स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री चैन सिंह जी ने सभी छात्रो को 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित करने की जानकारी दी तथा अंक पत्र ले जाने को कहा।

Thursday, March 24, 2022

Mid day meal program Apna School Smta Niketan. March-2022.


 आज दिनांक- 24/03/2022, को अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में सभी छात्रो को मध्यांतर अवकाश के समय गरमा गरम खिचडी परोसी गई, स्कूल स्टाफ व छात्रो ने बडे चाव से खिचडी का सेवन किया।

Wednesday, March 23, 2022

अ‍पना स्कूल समता निकेतन, जाखाधार (चकराता) मार्च-2022,


 दिनांक:-23/03/2022. आज कल अपना स्कूल समता निकेतन में छात्रो की वार्षिक परीक्षा चल रही हैं, पेपर छुटने के बाद छात्रो को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा हैं, हमेशा की तरह आज भी सभी बच्चो मध्यान्ह भोजन में मीठा दलिया खिलाया गया।

Smta Niketan Campus, Jakhadhar (Chakrata) March-2022.



 दिनांक;-23/03/2022, समता निकेततन जाखाधार में आज सुबह से भवन के छ्त की चद्दरो में रंग-रोगन (पैंटिंग) का कार्य शुरू कर दिया गया हैं, अस्सी के दशक में बने हुए इस भवन की चद्दरे अब जंग पकड रही हैं, शायद पैंट करवा कर चद्दरो में लग रहे जंग को रोका जा सकेगा, और चद्दरो की मियाद भी बढ जायेगी।

Tuesday, March 22, 2022

Annual Examination Apna School Smta Niketan, Jakhadhar (Chakrata) March-2022,


दिनांक:- 21/03/2022, आज से अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में बच्चो की वार्षिक परीक्षाये शुरु कर दी गई हैं, ऊपर चित्र में सभी बच्चे इस वर्ष की वार्षिक परीक्षा का प्रथम प्रश्न पत्र हल करते हुए साफ नज़र आ रहे हैं।
 

Wednesday, March 16, 2022

एस.बी. कॉलेज विकास नगर के प्रधानाचार्य से एक सौहार्द भेंट ।


 दिनांक:- 16/03/2022, आज दोपहर के समय S.B College विकास नगर के प्रधानचार्य डॉ.अ‍शोक व एक कालेज़ के शिक्षक समता परिसर भीमावाला हम लोगो से मिलने पहुंचे। समता के निदेशक डॉ. श्रीवास्तव जी ने उन का सौहार्द पूर्ण स्वागत किया। प्रधानाचार्य जी ने समता के समबंध में विस्तार से जानकारिया हासिल की, तथा परिसर का भ्रमण किया,समता परिसर की इन्होने खूब सराहना की । 

Happy Holi. 2022.




 दिनांक:- 16/03/2022, आज दोपहर उपरांत सभी बच्चो व शिक्षको ने मिलकर कोरी होली का जश्न मनाया, तथा इस पावन अवसर पर बच्चो को एक शिक्षाप्रद फिल्म भी दिखाई गई। ऊपर चित्र में होली खेलते हुए बच्चे बहुत खुश नज़र आ रहे हैं।

Mid day meal program, Apna school Smta Niketan. March-2022,


 दिनांक:- 16/03/2022, आज अपना स्कूल में सभी छात्रो को मध्यान्ह भोजन में दूध के साथ बनाई हुई मीठे दलिये की खीर परोसी गई।

अ‍पना स्कूल समता निकेतन जाखाधार, चकराता, मार्च- 2022



 दिनांक;‌- 15/03/2022, आज समता निकेतन परिसर में श्री चैन सिंह जी ने बच्चो को साथ लेकर स्कूल परिसर की सफाई की।

एक मधुर मुलाकात.


 दिनांक:- 15/03/2022. आज समता के निदेशक डॉ. एस.के. श्रीवास्तव जी देहरा दून में ध्रुव गुप्ता के पिता जी से मिलने गये,इस मधुर मुलाकात के दौरान सौहा डॉ. श्रीवास्तव जी ने उन्हे सौहार्द पूर्वक एक पहाडी टोपी भेंट की।

Tuesday, March 15, 2022

Mid day meal program, Apna School Smta Niketan. March-2022.


 दिनांक:- 15/03/2022. आज अपना स्कूल समता निकेतन में मध्यांतर अवकाश के समय मध्यान्ह भोजन में सभी बच्चो को गर्मा-गर्म खिचडी परोसी गई। चित्र में बच्चे बडे चाव से खिचडी का सेवन कर रहे हैं।

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन (चकराता) मार्च-2022,


 दिनांक:- 14/03/2022, आज मध्यान्ह अवकाश के समय सभी छात्रो को दूध के साथ बनाया हुआ मीठा दलिया परोसा गया। ऊपर चित्र में बच्चे बडे मस्ती से दलिये का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Apna school Smta Niketan Jakhadhar Chakrata, March-2022.



दिनांक:- 14/03/2022, आज बहुत दिनो बाद अपना स्कूल में छोटे से मुझे मिलने-जुलने का अवसर मिला, बच्चो ने मुझ से खूब मस्ती से बात-चीत की, पाठ पढ कर सुनाया, तथा कविताये भी सुनाई, सच कहे तो बहुत मज़ा आया। 

Friday, March 11, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार, चकराता, मार्च-2022,


 आज दिनांक 12/03/2022 को अपना स्कूल के सभी छत्रो को मध्यांतर के समय गर्मा गर्म खिचडी परोसी गई। बच्चे बडे चाव से खिचडी का सेवन करते हुए चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

Mid day meal Program, Apna School Smta Niketan. March-2022.


दिनांक:-11/03/2022. अपना स्कूल समता निकेतन में आज बच्चो को मध्यान्ह भोजन में मीठा दलिया परोसा गया। ऊपर चित्र में बच्चे मस्ती से दलिए का सेवन करते हुए खुश नज़र आ रहे हैं।
 

Wednesday, March 9, 2022

M.D.M. Program Apna School Smta Niketan, Chakrata.March-2022.



 दिनांक:- 9/03/2022, आज अपना स्कूल समता निकेतन में छात्रो व स्कूल स्टाफ को मध्यान्ह भोजन में दलिया परोसा गया। ऊपर चित्र में छात्र बडे चाव से दलिये का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं।

Helth Checkup. Apna School Smta Niketan, Jakhadhar Chakrata. March-2022.




दिनांक:-9/03/2022, आज स्वास्थ्य विभाग की एक टीम स्कूल में पढ रहे छात्रो का सवास्थ्य परीक्षण करने अपना स्कूल समता निकेतन पहुंची,  अपना स्कूल में उपस्थित सभी छात्रो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, स्वास्थ्य जांच में जिन बच्चो में कोई बीमारी के लक्षण पाये गये,  उन्हे प्रथम उपचार के तौर पर कुछ दवाई भी मुफ्त में दी गई। समता परिवार स्वास्थ्य विभाग की इस टीम के कार्यकर्ताओ का बहुत बहुत शुक्रिया अदा करता हैं। 

Sunday, March 6, 2022

M.D.M.Program, Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. March-2022.



 दिनांक;- 7/03/2022. आज अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में माध्यांतर अवकाश के समय सभी छात्रो व स्कूल स्टाफ को गर्मा गर्म दूध के साथ बनाया हुआ मीठा दलिया परोसा गया। ऊपर चित्र में सभी बच्चे मीठे      दलिये का सेवन बडे मौज से करते दिखाई दे रहे हैं।

Saturday, March 5, 2022

अपना स्कूल समता निकेतन में छात्रो को शिक्षाप्रद फिल्म दिखाई गई। 5 मार्च 2022,




 आज शनिवार का दिन हैं, इस लिये छात्रो को आज दोपहर बाद कुछ शिक्षाप्रद फिल्मे प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। बहुत सारे बच्चे फिल्म देखने के शौकिन होते हैं इस लिये वे फिल्मो से भी बहुत सारा ज्ञान प्राप्त कर लेते हैं। अपना स्कूल में हर माह शनिवार के दिन बच्चो को शिक्षाप्रद फिल्मे दिखाई जाती है और कभी किसी शनिवार को व्यायाम,या खेल कूद कराये जाते हैं। 

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन, चकराता, मार्च-2022.



 आज दिनांक-5/03/2022, को अपना स्कूल समता निकेतन में सभी छात्रो को मध्यांतर के समय गरमा गरम खिचडी परोसी गई, ऊपर चित्र मे सभी छात्र व स्टाफ बडे चाव से खिचडी का सेवन कर रहे हैं।

Mid day meal program, Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. March-2022.


 दिनांक;- 4/03/2022, अपना स्कूल समता निकेतन में आज बच्चो को दोपहर के भोजन में दूध के साथ बनाया हुआ मीठा दलिया परोसा गया। बच्चो  को  मीठा दलिया बहुत पसंद होता हैं। ऊपर चित्र में बडे मस्ती से बच्चे दलिये का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं।

Thursday, March 3, 2022

मशरुम उत्पादन जलागम क्षेत्र सारीगाड जलागम प्रोजेक्ट। मार्च-2022.


 दिनांक:-3/03/2022, सारीगाड जलागम क्षेत्र के ग्राम मताडी निवासी श्री अरविन्द राणा ने कुछ समय पहले लिल फार्म धूलकोट (सेलाकुई) से मशरुम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अरविन्द राणा ने अपने गांव के एक कमरे में मशरुम उगाने का कार्य शुरू किया, कुछ ही समय में उन्हे मशरुम उगने के अच्छे नतीजे मिलने लगे। अरविन्द राणा जी के तर्ज पर ग्राम खिर्मु के मुख्या श्री गबर सिंह जी भी मशरुम उत्पादन के कार्य में व्यस्त हैं, उन्हे बडी उम्मीद हैं कि उनकी मेहनत जरुर रंग लाएगी। 

Mid day meal Program Apna School Smta Niketan, Chakrata. March-2022.


 दिनांक:- 3/03/2022, महाशिवरात्रि के दो दिन के अवकाश के बाद आज स्कूल खुला, आज छात्रो की उपस्थिति भी सराहनीय रही। सभी छात्रो व स्कूल स्टाफ को आज मध्यान्ह भोजन में गर्मा गर्म खिचडी परोसी गई। चित्र में बडी उत्सुक्तता से छात्र खिचडी के सेवन करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Governing Board Meeting 4th Feb.2022, At Dr. M.C. Joshis residance Vasant Vihar (Dehra Dun)


 दिनांक:- 4/02/2022, को समता गवर्निंग बोर्ड की एक आकस्मिक बैठक वर्तमान अध्यक्ष डॉ. एम.सी.जोशी जी के निवास वसंत विहार देहरा दून में आहूत की गई, बैठक की अध्यक्षता  डॉ. एम.सी.जोशी जी ने की, उन्होने सभी सदस्यो के साथ समता की वर्तमान गतिविधियो पर गहनता से विचार विमर्श करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समता के पास स्टाफ सिर्फ नाम मात्र के लिये रह गया हैं, मेरा मत हैं कि समता में हमें नव युवाओ को जोडना चाहिये। इस पर डॉ. सत्येन्द्र जी ने कुंवर सिंह जी से कहा कि अगर आप समता में पुन: काम करने के इच्छुक हैं तो आप के लिये और समता के लिये बहुत अच्छा होगा, डॉ.सत्येन्द्र जी की बात का सम्मान करते हुए कुंवर सिंह जी समता में कार्य करने के लिये सहमत हो गये, और माह अप्रैल 2022 से समता ज्वाइन करने की ईच्छा जताई। बैठक में  निम्न लोग उपस्थित  रहे;- 1- डॉ. एस.के. श्रीवास्तव 2- डॉ. एम.सी. जोशी 3- सुलतान सिंह रावत व कुंवर सिंह चौहान। 

Tuesday, March 1, 2022

Mid day Meal Program Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata, Feb.2022.


 दिनांक;- 28/02/2022, आज स्कूल में मध्यान्ह भोजन में सभी बच्चो को गर्मा गर्म मीठा दलिया परोसा गया। चित्र में सभी छात्र बडे चाव से दलिये का सेवन करते हुए खुश नज़र आ रहे हैं।

पल्स पोलियो कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन, जाखाधार , फरवरी- 2022,



 दिनांक:-28/02/2022, आज अपना स्कूल जाखाधार में राष्ट्रीट्रीय पल्स पोलियो अभियान की टीम ने सभी 5 साल उम्र तक के बच्चो को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई।बच्चे लाईन में लग कर बारी बारी से पोलियो ड्रॉप्स लेते रहे। 

Sarigad Watershed Project Feb.2022. (Fruits Plant Grafting Training)



 दिनांक:-28/02/2022, सारीगाड जलागम के अंतर्गत ग्राम खिर्मू व ग्राम मताडी में जलागम प्रबंधन समिति की और से ग्रामवासियो हेतु पौधो में कलम जोडने तथा पौधो के संरक्षण के लिये दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में बागवानी कार्य मे दक्ष दो प्रशिक्षको को हिमांचल के चौपाल क्षेत्र से प्रशिक्षण देने के लिये सारीगाड जलागम क्षेत्र में आमन्त्रित किया था। दोनो प्रशिक्षको ने बागवानी स्थल पर जा कर लोगो को  पौधो में कलम जोडना सिखाया, पौधो की देख रेख कैसे करे,और कलम जोड्ने के लिये किन किन यंत्रो की जरुरत होती है उन की उचित जानकारी लोगो को दी। प्रशिक्षक श्री देवेंद्र चौहन, व उन के साथी शर्मा जी दोनो ही स्वय् भी बागवान हैं, और बागवानी की अच्छी समंझ भी रखते हैं।