Sunday, December 31, 2023

न्याय पंचायत स्तरीय तीन दिवसीय पंचायतीराज प्रशिक्षण, दिसम्बर -2023,




दिनांक:  29/12/2023 से 31/12/2023, तक विकास खण्ड कालसी की डागुरा न्याय पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियो एवम रेखीय विभागो के कार्मिको का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सरस्वती विध्या मंदिर स्कूल माख्टी पोखरी में समता संस्था द्वारा सम्पन्न कराया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षको द्वारा स्थायी विकास के 17 लक्ष्यो के साथ-साथ 9 थीम,व जी. पी. डी.पी. की विस्तार से जानकारी प्रतिभागियो को प्रदान की गयी। बैच-1 के प्रशिक्षण का जिम्मा समता के मास्टर प्रशिक्षक श्री बालेन्दु जोशी,श्री राजेन्द्र टांक,व राजकीय प्रशिक्षक श्रीमती मोनिका जी ने सम्भाला। और बैच-2 का प्रशिक्षण समता के मास्टर ट्रेनर श्री अनिल पैन्युली, श्री कुंवर सिंह चौहान व राजकीय प्रशिक्षक श्री चतर सिंह तोमर ADO(P) द्वरा सम्पन्न कराया गया।  


 

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज़ अभियान-2023-24 विकास खण्ड कालसी (देहरादून)





 विकास खण्ड सभागार कालसी में दिनांक 28/12/2023,को पंचायत प्रतिनिधियो एवम रेखीय विभागो के प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर समता संस्था के मास्टर ट्रेनरो श्री अनिल पैन्युली,श्री बालेन्दु जोशी, श्री राजेन्द्र टांक ने प्रति-भागियो (प्रशिक्षणार्थियो) को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर बी.पी.डी.पी./जी.पी को अपलोड करना,पंचायत विकास सुचकांक(PDI) ई-गवर्नेंस वाइब्रेट ग्रामसभा,पंचायतो में राजस्व के स्वय के स्रोत(OSR) आदि विषयो पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजकीय प्रशिक्षक श्री महावीर विक्रम सिंह, ADO (P) श्री सी.एस.तोमर समता के निदेशक श्री के.एस. चौहान तथा समता के सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Saturday, December 30, 2023

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज़ अभियान-2023-24. विकास खण्ड कालसी (देहरादून)




दिनांक:- 26/12/2023, विकास खण्ड कालसी में पंचायत प्रतिनिधियो एवम रेखीय विभागो के कार्मिको का तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ मा.ब्लॉक प्रमुख कालसी श्री मठोर सिंह चौहान जी द्वारा किया गया। समता संस्था चकराता की  ओर से संस्था के निदेशक श्री कुंवर सिंह चौहान ,स. निदेशक श्री सुलतान सिंह रावत व मास्टर ट्रेनर श्री अनिल पैन्युली, मास्टर ट्रेनर श्री बालेन्दु जोशी, मास्ट्रर ट्रेनर श्री राजेन्द्र टांक राजकीय ट्रेनर एवम पर्यवेक्षक ABDO,ADO(P) कालसी समता संस्था का सहायक स्टाफ मा.बी.डी.सी. सद्स्यगण,तथा रेखीय विभागो के कार्मिक उपस्थित रहे। 
 

SMTA T I Team Vikasnagar, Dehra Dun. Dec.2023.








दिनांक:-29/12/2023,को समता टी आई टीम ने बाढवाला हॉटस्पॉट में जा कर CBS Kit द्वारा Hrgs की Testing की, और उन्हे HIV/AIDS जैसे रोगो के संक्रमण से बचने के लिये सावधानी बरतने को प्रेरित किया।
 

समता टी.आई. टीम विकासनगर, दिसम्बर-2023,


 


दिनांक:-28/12/2023,को  ICTC विकासनगर में कुछ Hrgs का HIV और VDRL टेस्ट समता टी आई कार्यकर्ताओ द्वारा करवाया गया। 

Friday, December 29, 2023

SMTA T I Vikasnagar. Dec.2023.




दिनांक:-25/12/2023.समता T I कार्यकर्ताओ ने  Hrgs से सम्पर्क किया और उन्हे  HIV/AIDS,TB,  STI रोगो से होने वाले संक्रमण की व इन रोगो से कैसे बचा जा सकता हैं आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी, और  आशा चौहान जी द्वारा कुछ Hrgs की कॉउंसलिंग भी की गई, तथा उन्हे निरोध व पाठ्य सामग्री भी वितरित की गयी।
 

Sunday, December 24, 2023

Field Work SMTA T I Team.Dec.2023.




 दिनांक:- 21/12/2023, को समता टी आई विकासनगर की टी.आई. टीम ने अजीतनगर में जा कर घर-घर जनसम्पर्क किया,और टी. आई. परियोजना की जानकारी लोगो को दी, तथा उन्हे एच आई वी/ एड्स से सम्बंधित पाठ्य सामग्री व कोण्डोम भी वितरित किये।

SMTA T I VIKAS NAGAR, Dec.2023.


दिनांक:- 21/12/2023.को Smta T I ORG श्री राजीव गुप्ता ने विकासनगर में कुछ एच.आर.जी. से सम्पर्क किया तथा उन्हे HIV/AIDS के बारे में विस्तार से समझाया। 

SMTA T I Vikasnagar. Dec.2023.




दिनांक;- 18/12/2023,को श्रीमती आशा चौहान व कु. काज़ल ने SA ICTC विकासनगर में 5 लोगो की VDRL testing करवायी। उस के बाद बाढवाला में परिवारो में जा कर सम्पर्क किया तथा उन्हे HIV/Aids की जानकारी दी और कॉन्डोम भी वितरित किये। 
 

समता T I ORW का जन समुदाय में घर घर जा कर जन सम्पर्क।









 दिनांक:- 17/12/2023,को ORW कु. काजल राणा ने अमर स्वीत शॉप के आस-पास की बस्ती में लोगो के घर जा कर STI, STD, TB जैसे संक्रमण फैलाने वाले रोगो की लोगो को जानकारी दी। और इन रोगो से बचने के उपाय भी बताये। साथ-साथ उन्हे पाठ्य सामग्री भी वितरित की गयी।उस के उपरांत सार्वजनिक शौचालयो में जा कर उन के संचालको तथा आम लोगो से भी उपर्युक्त विषयो पर विस्तार से चर्चा की।


SMTA T I Staff at S A ICTC Vikasnagar(D.Dun)





 दिनांक:- 16/12/2023, को समता टी. आई.स्टाफ द्वारा कुछ एच.आर.जी. को ICTC काउंसलर कृति चौहान के पास काउंस्लिंग हेतु ले जाया गया।

Hrg CBS Testing. Dec.2023.


  दिनांक;- 15/12/2023, को समता टी.आई. स्टाफ द्वारा कुछ एच.आर.जी. का सी बी एस परीक्षण कराया गया।

Tuesday, December 19, 2023

T I M&E Training 11th Dec. To15th December Dehra Dun (U.K)




 दिनांक:- 11 दिसम्बर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 तक एम& ई प्रशिक्षण उत्तराखण्ड एड्स नियंत्रण समिति द्वारा देहरादून में आयोजित किया गया, इस प्रशिक्षण में समता टी.आई.विकासनगर से एम&ई श्रीमती जुही  आले ने समता टी आई का प्रतिनिधित्व किया।

Saturday, December 9, 2023

Apna School Smta Niketan, School Mamagement Cmmittee Meeting, Dec. 2023.



दिनांक:- 06/12/2023, को  समता के निदेशक श्री के.एस. चौहान जी ने समता निकेतन परिसर जाखाधार में जाखाधार वासियो के साथ पेयजल से सम्बंधित बैठक की, तथा बैठक में पाइपलाइन की मरम्मत पर विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद ग्रामवासियो ने सर्वसम्मति से रु.500/-की धनराशि प्रतिपरिवार पाइपलाइन रखरखाव खर्च हेतु निर्धारित की,तथा कुछ लोगो ने उपर्युक्त धनराशि तत्काल जमा भी करवा दी। निदेशक जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन्न किया।                                                                                                     कुछ समय पश्चात अपना स्कूल जाखाधार में निदेशक समता की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में श्री के.एस.चौहान जी ने अभिभावको के साथ विध्यालय संचालन से सम्बंधित विभिन्न मुद्दो पर सार्थक चर्चा व विचार विमर्श किया।  तथा अंत में बैठक में भाग लेने वाले सभी अभिभावको एवम‍‍ प्रबंधन समिति के सदस्यो का हार्दिक आभार व्यक्त किया।