Friday, February 25, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार चकराता, फरवरी-2022.


 दिनांक:25/02/2025, आज मध्यान्ह भोजन में स्कूल के सभी बच्चो को स्वादिष्ट गरमा गरम खिचडी परोसी गई। चित्र में सभी बच्चे  प्रसंतापूर्वक खिचडी का सेवन करते नज़र आ रहे हैं।

Sarigad Watershed Project, Fruits Plantation &Protection, Feb.2022.


दिनांक:24/02/2022. कल सारीगाड जलागम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गबर सिंह जी व श्री जयेंदर सिंह जी सेब की उन्नत किस्म की कलमे लेने हिमांचल प्रदेश गये थे, हिमांचल के बागवानो से कलमो के गटठर खरीद कर ये दोनो ही काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।ये सारी कलमे गत वर्ष सारीगाड के खिर्मू व मताडी गांवो में लगाई गई सेब की पौध में लगाई जानी हैं।   धन्यवाद्। 
 

Tuesday, February 22, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार,चकराता, फरवारी-2022.


 दिनांक:- 22/02/2022, आज अपना स्कूल के सभी छात्रो को मध्यांतर के समय गरमा गरम मीठा दलिया परोसा गया। ऊपर चित्र में सभी छात्र बडे चाव से दलिये का सेवन करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Fruits distribution in Apna School Smta Niketan. Feb.2022.


दिनांक- 22 फरवारी 2022, आज श्री महाबल सिंह नेगी जी व उनकी धर्मपत्नी ने अपने बाग से नारंगी (मौसमी) के फल तोड कर स्कूल में सभी छात्रो व स्कूल स्टाफ को वितरित किये। हमारी विनती हैं कि ईश्वर इन के सेवाभाव को बनाये रखने के लिये इन के कारोबार में इन्हे अपार प्रगति प्रदान करे।
 

Sunday, February 20, 2022

M.D.M.Program Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. Feb.2022.


 आज दिनांक 21/02/2022, को अपना स्कूल जाखाधार के सभी छात्रो व स्कूल स्टाफ को मध्यान्ह भोजन में स्वादिष्ट गरम गरम खिचडी परोसी गई, ऊपर चित्र में डॉ. श्रीवास्तव जी बच्चो को खिचडी का सेवन करते हुए निहार रहे हैं। 

Saturday, February 19, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार,चकराता, फरवरी-2022.


 दिनांक:- 19/02/2022, शनिवार के दिन अपना स्कूल के छात्रो व स्कूल स्टाफ को दोपहर के भोजन में मीठा दलिया बना कर परोसा गया, अगर दलिया स्वादिष्ट व बढिया बना हो तो बच्चे दलिया खाना बहुत पसंद करते हैं।संजोग से मध्यान्तर के समय बच्चो के साथ समता के निदेशक श्री एस.के. श्रीवास्तव जी भी मौजूद थे।

Mid day Meal Program Apna School Smta Niketan, Feb.2022.


 दिनांक;- 18/02/2022. को अपना स्कूल जाखाधार में बच्चो के लिये मध्यांतर अवकाश के समय गरमा गरम खिचडी परोसी गई। 

Wednesday, February 16, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन, फरवरी-2022,


 दिनांक:- 16/02/2022, आज मध्यांतर अवकाश के समय सभी छात्रो व शिक्षको को गर्मा गर्म स्वादिष्ट खिचडी परोसी गई। सभी लोगो ने बडे चाव से खिचडी का सेवन किया। 

Mid day meal Program Apna School Smta Niketan,Jakhadhar (Chakrata) Feb.2022.

दिनांक:- 15/02/2022. आज दोपहर के भोजन में छात्रो व स्कूल स्टाफ को दूध के साथ बनाया हुआ मीठा दलिया परोसा गया। ऊपर चित्र में मीठे दलिये का सेवन करते हुए बच्चे मस्त नज़र आ रहे हैं।
 

Sunday, February 13, 2022

Sarigad Watershed Project, Fruit Plantation. Feb.2022.



 दिनांक;‌- 12/02/2022, आज सारीगाड जलागम से मताडी व खिर्मू की जलागम समितियो ने श्री सोहन सिंह चौहान के साथ श्री जयेंदर सिंह राणा, और श्री गबर सिंह स्याणा जी को जाखाधार श्री महाबल सिंह नेगी की नर्सरी से अखरोट की पौध हेतु भेजा। इन तीनो लोगो ने नर्सरी से अच्छे पौधो की छ्ट्नी कर के लगभग  दो हजार अखरोट की उन्नति प्रजाति की पौध अपने जलागम क्षेत्र में लगाने के लिये ले गये। ऊपर चित्र में पौधो को गाडी में भरते हुए समिति के साथी साफ दिखाई दे रहे हैं।

Saturday, February 12, 2022

Gardening in Smta Niketan Campus Jakhadhar, Chakrata. Feb.2022.




 दिनांक; 12/02/2022, आज शनिवार के दिन अपना स्कूल के गार्डन में शिक्षको व छात्रो ने श्रम दान किया, गार्डन की भलीभांति सफाई की तथा फूलो के पौधो को निराई गुडाई करके व्यवस्थित किया। स्कूल के नियमानुसार प्रति शनिवार को श्रम दान करना पारम्परिक हैं। परसो 14 फरवरी को उत्तराखण्ड में विधान सभा चुनाव के कारण स्कूल में अवकाश रहेगा।     धन्यवाद।

M.D.M. Program Apna School Smta Niketan, Jakhadhar. Feb.2022.


 दिनांक:12/02/2022, आज अपना स्कूल में मध्यान्तर के समय सभी छात्रो को गर्मा गर्म खिचडी खाने को मिली,   सभी बच्चे खिचडी खाते हुए बहुत खुश नज़र आ रहे हैं।

अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार ,चकराता, देहरादून। फरवरी-2022.


 दिनांक:-11/02/2022, अपना स्कूल जाखाधार में आज अध्यापक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चो को अंग्रेजी पढाने व सीखाने का प्रयास किया, छात्रो को यह माध्यम खूब पसंद आया। ऊपर चित्र में छात्र प्रोजेक्टर के छाया चित्र पर ध्यान से पढ्ते हुए दिख रहे हैं। 

Thursday, February 10, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन,जाखाधार, फरवरी- 2022.


 आज अपना स्कूल में मध्यन्ह अवकाश के समय सभी छात्रो को मीठा दूध के साथ बनाया हुआ दलिया खिलाया गया। इस सर्द मौसम में बच्चे गर्मागर्म मीठा दलिया बहुत पसन्द करते हैं।

Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. Feb.2022.



 दिनांक:-10/02/2022. आज अपना स्कूल समता निकेतन में श्री चैन सिंह जी ने छात्रो को कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान के बारे में समझाया, छात्र व छात्राए कंप्यूटर चलाने के लिये बहुत उत्सुख रहते हैं, हम ऊपर चित्र में देख सकते हैं कि बच्चे कंप्यूटर को कितने लगन से संचालित कर रहे हैं।

Tuesday, February 8, 2022

Sarigad Watershed, W.M.C. Meeting On 8th Feb.2022. At SMTA Office Vikas Nagar,D.Dun.


दिनांक:- 8/02/2022, आज समता कार्यालय विकास नगर में सारीगाड जलागम प्रोजेक्ट की प्रबंधन कार्य कारिणी की बैठक प्रात: 10 बजे प्रारम्भ हुई, बैठक की अध्यक्षता समता के निदेशक डॉ. एस.के.श्रीवास्तव जी ने की।सर्व प्रथम जलागम कार्य की प्रगति की समिक्षा की गई। तत्पश्चात जो कार्य शेष बचे है उन पर विस्तार से चर्चा की गई, इसी दौरान ग्राम खिर्मु व मताडी के जलागम समिति के अध्यक्षो ने सुझाव दिया कि हम फरवरी माह में अखरोट की पौध लगाने की तैयारी कर चुके हैं, हमें संस्था पौध खरिद्ने हेतु धन उपलब्ध करा दे तो हम लोग जल्द ही काम शुरु कर देंगे। इस सुझाव पर अमल करते हुये निदेशक महोद्य ने श्रीमती जुही को पौध खरिदने हेतु चैक से धनराशि आहरित करने की संस्तुति दी। निदेशक जी ने इस बैठक में सहयोगी के तौर उपस्थित श्री कुंवर सिंह चौहान का परिचय सभी उपस्थित सद्स्यो से करवाया। तथा उन्हे सुझाव दिया कि जब भी उनके पास समय हो, तो एक बार हमारे जलागम क्षेत्र का भ्रमण अवश्य करे। तत्पश्चात दिन में 1:30 बजे बैठक सम्पन्न कर दी गई।

Mid day meal Program, Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata.Dehra Dun. Feb.2022.



 दिनांक:- 8/02/2022, आज अपना स्कूल जाखाधार में मध्यांतर अवकाश के समय सभी छात्रो व स्कूल स्टाफ को दूध के साथ बनाया हुआ मीठा दलिया परोसा गया, ऊपर चित्र में सभी बच्चे बडे चाव के साथ खुशी खुशी दलिये का सेवन कर रहे हैं।

Saturday, February 5, 2022

Mid day Meal Program, Apna School Smta Niketan Jakhadhar,Chakrata. Feb.2022


 दिनांक; 2/02/2022, आज अपना स्कूल जाखाधार में छात्रो को मध्यांतर अवकाश के समय गरमा गरम खिचडी परोसी गई। आजकल सर्दी बहुत ज्यादा होने की वजह से बच्चो को दिन में गर्म भोजन खाने में मजा आता हैं। ऊपर चित्र में सभी छात्र बडे चाव से खिचडी का सेवन करते खुश नज़र आ रहे हैं।

Wednesday, February 2, 2022

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल जाखाधार,चकराता, फरवरी -2022,


 दिनांक;- 1/02/2022, दोपहर के समय मध्यान्ह भोजन में आज सभी बच्चो व स्कूल स्टाफ को मीठा दलिया दूध के साथ तैयार करके खिलाया गया। बच्चो को मीठा दलिया बहुत पसंद हैं इस लिये बडे खुशी से चित्र में सेवन करते दिखाई दे रहे हैं।

अपना स्कूल जाखाधार में खेल खेल में रुचिपूर्ण शिक्षण, फरवरी-2022,


 दिनांक:- 1/02/2022, अपना स्कूल जाखाधार में छोटे बच्चो को अक्षर पहचानना व जोडना खेल खेल में सिखाया जा रहा हैं,  यह प्रक्रिया बिलकुल कॉपी किताब से हट कर की जाती हैं ताकि बच्चे खुशी खुशी से सीख सके। बच्चो को ग्रुप में बैठ कर खेल खेलने में बडा आनंद आता हैं। ऊपर चित्र में बच्चे शांतिपूर्ण तरीके से खेल खेल में अक्षर जोड्ते दिखाई दे रहे हैं।

Mid day meal Program Apna school Smta Niketan Jakhadhar,Chakrata.


 दिनांक:-31/01/2022. अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में आज मध्यान्तर के समय सभी छात्रो को गरमा गरम आलू दाल के साथ बनी हुई खिचडी परोसी गई। चित्र में छात्र बडे आनंद से खिचडी का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।