Thursday, October 26, 2023

समता टी आई परियोजना विकासनगर, अक्टूबर-2023,





 दिनांक:- 25/10/2023, को समता टी आई टीम ने विकासनगर, डाकपत्थर के विभिन्न गली मोहल्लो का भ्रमण किया, तथा लोगो को यौन संचारित रोगो के सम्बंध में जानकारी दी,और लोगो में पाठ्य सामग्री भी वितरित करी।

अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार, चकराता (देहरादून) अक्टूबर- 2023,




 दिनांक्‌:-16/10/2023, को अपना स्कूल समता निकेतन में श्री महाबल सिंह नेगी के प्रयास से रोशनी ट्रस्ट के संस्थापक श्री कैप्टन  चेतन चौहान जी ने अपना स्कूल के सभी छात्रो को स्कूल बैग, पानी की स्टील बोतल व ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, रब्बड व बैटमिंटन खेलने की सामग्री सप्रेम उपहार स्वरुप प्रदान की। उपर्युक्त समस्त सामग्री श्री सुरेश चौहान जी (खारसी) ने अपना स्कूल समता निकेतन पहुंचा कर, सभी छात्रो को वितरित की।समता परिवार रोशनी ट्रस्ट के संस्थापक श्री चेतन चौहान जी,श्री सुरेश चौहान जी व श्री महाबल नेगी जी को बहुत बहुत धन्यवाद के साथ ढेर सारी शुभ कामनाए प्रेषित करता हैं।

Saturday, October 21, 2023

SMTA T I Team Field Work, Oct- 2023.




दिनांक; 20/10/2023, दोपहर बाद समता टी आई टीम ने  चिरंजीपुर डांडा क्षेत्र में घर-घर जा कर महिलाओ को टी आई परियोज़ना के बारे में, तथा साथ साथ यौन जनित रोगो के बारे में विस्तार से समझाया और उन्हे कुछ पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई।
 

SMTA T.I. Team field Work. Oct-2023



दिनांक:- 19/10/2023, आज संदीप और काजल ने विकासनगर गीता भवन के आस-पास के क्षेत्र में भ्रमण के दौरन बहुत सारे लोगो से टी. आई. परियोजना के सम्बंध में चर्चा की, तथा लोगो को इ आई सी मेटेरियल भी  वितरित किया। उसके बाद शक्ति विहार में भी लोगो से मिले तथा इ आई सी मेटेरियल भी वितरित किया। शाम के समय डाकपत्थर जी आई सी क्षेत्र में कुछ लोगो से टी आई परियोजना से सम्बन्धित क्रिया कलापो पर चर्चा की तथा उन्हे इ आई सी मेटेरियल भी दिया।
 

Wednesday, October 18, 2023

समता टी.आई.टीम द्वारा सी.एन.ए.सर्वे व जन सम्पर्क, अक्टूबर-2023.






 दिनांक:- 16/10/2023, को समता की टी.आई.टीम ने सुबह के समय वर्षा तेज़ होने के कारण फिल्ड वर्क नही किया बल्कि ऑफिस में शिक्षण कार्य का अभ्यास किया। शाम चार बजे के बाद  चिरंजीपुर भीमावाला आदि क्षेत्रो में जनसम्पर्क व सी एन.का कार्य किया।

Smta T.I.Team C.N.A. Survey, Oct.2023




 दिनांक:-14/10/2023, को समता की टी.आई. टीम ने डॉक्टरगंज़ से लेकर एनफिल्ड ग्रांट तक जनसम्पर्क व सी.एन.ए. सर्वे किया।

Saturday, October 14, 2023

टी.आई. परियोजना के अंतर्गत सी.एन.ए. हेतु पुल न01 से डॉक्टरगंज़ व नवाबगढ का भ्रमण।




दिनांक:- 13/10/2023, को समता की टी.आई. टीम ने पुल न.1 से लेकर डॉक्टरगंज़ व नवाबगढ क्षेत्र में सी.एन.ए.हेतु घर घर जा कर लोगो से सम्पर्क किया, तथा उन्हे आई.ई.सी. मटेरियल भी वितरित किया।
 

अपना स्कूल समता निकेतन, अर्द्ध वार्षिक परीक्षा- अक्टूबर 2023.



 

दिनांक:- 11/10/2023, से अपना स्कूल समता निकेतन में बच्चो की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा प्रारम्भ हो चुकी हैं।  उपर्युक्त समय सारणी के अनुसार ही परीक्षा सम्पादित की जाएगी।

Apna School Smta Niketan Jakhadhar,Chakrata. Oct.2023.


दिनांक:-09/10/2023, से अपना स्कूल समता निकेतन का स्कूल समय गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अक्टूबर माह में ही बदला गया है। अब सुबह 9.00 बजे स्कूल खुलेगा और  दिन में 3.00 बजे बच्चो की छुट्टी हो जाएगी। इस संबन्ध में सभी बच्चो के अभिभावको को अवगत करा दिया गया हैं।

Tuesday, October 10, 2023

SMTA T I Project. Oct. 2023,



दिनांक:- 09/10/2023, को समता टी. आई. स्टाफ ने सी एन ए के अंतर्गत वेदांश चुंगी चौक,पहाडी गली, वरदान चुंगी चौक आदि स्थानो की पुन: विजिट की, इस दौरान पहले उन लोगो से बात की गई जिनसे गत सप्ताह मिले थे। और तत्पश्चात आस पास में अन्य लोगो से भी टी.आई. प्रोजेक्ट से सम्बंधित चर्चा की गयी। टी. आई. प्रोजेक्ट के पी.डी. और पी.एम. ने आज देहरादून युसैक ऑफिस जाकर वहाँ के अधिकारियो से टी.आई. प्रोजेक्ट के सम्बंध में वार्तालाप किया, तथा  टी.आई. सामग्री प्राप्त की।    
 

Apna School Smta Niketan Jakhadhar Chakrata, Oct. 2023



 दिनांक:- 07/10/2023, को अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार के सभी बच्चो को कंप्युटर की क्लास ली गई। बच्चे बारी बारी से कंप्युटर के माध्यम से चित्र कला सीखने का प्रयास कर रहे हैं।

Thursday, October 5, 2023

सी.एच.सी. विकासनगर में आई.सी.टी.सी.काउंसलर से भेंट।





दिनांक:- 04/10/2023 को "समता टी.आई." विकासनगर से प्रोजेक्ट मैनेजर कु.वर्षा कौशिक और प्रोजेक्ट काउंसलर श्रीमती आशा चौहान ने सी.एच.सी. विकासनगर जाकर आई.सी.टी.सी. काउंसलर श्रीमती कीर्ति से भेंट की, इस बैठक  में पी.एम. कु. वर्षा कौशिक द्वारा समता संस्था के बारे में कीर्ती जी को विस्तार से जानकारी दी गई,तथा समता द्वारा संचालित टी.आई. परियोजना के सम्बंध में जैसे कि टी.आई प्रोजेक्ट के उद्देश्य,कम्युनिटी में एफ.एस.डब्लू / एम.एस.एम. की पहचान,एस.टी.आई. एस.टी.डी.एवम एच.आई.वी.तथा फिल्ड वर्क पर भी कीर्ती जी के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस के बाद दोपहर उपरांत टी.आई.कार्यालय में उपर्युक्त बैठक का रिव्यु पी.डी.के समक्ष प्रस्तुत किया गया।     इति ।
 

संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता स्थान क्वांसी (चकराता) अक्टूबर-2023,





 दिनांक:- 4/10/2023, को संकुल के सभी प्राथमिक विध्यालयो के छात्रो के लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से स्थान क्वांसी में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस में अपना स्कूल समता निकेतन के छात्रो ने बढ -चढ प्रतिभाग के साथ साथ सरानीय प्रदर्शन भी किया। अपना स्कूल के बच्चो ने प्रतियोगिता के बहुत सारे मेडल अपने नाम करने के साथ साथ संकुल स्तरीय खेलो में अपना स्कूल समता निकेतन का नाम रोशन किया। समता परिवार की ओर से इन सभी होनहार बच्चो को ढेर सारी शुभ कामनाए व बधाई।

Tuesday, October 3, 2023

अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार चकरता, देहरादून। सितम्बर-2023,




दिनांक;- 23/09/2023, आज अपना स्कूल समता निकेतन के स्टाफ व छात्रो ने समता निकेतन परिसर में बने हुए फूलो के बगीचे की निराई-गुडाई तथा साफ-सफाई की, बच्चे हर साल बरसात के बाद अपने इस गार्डन की साफ सफाई और निराई-गुडाई करते रहे हैं| 

गान्धी जयन्ती व शास्त्री जयन्ती समारोह अपना स्कूल समता निकेतन, जाखाधार(चकराता) 2 अक्टूबर-2023,






 दिनांक:- 2 अक्टूबर 2023, को अपना स्कूल समता निकेतन परिसर में समता स्टाफ व छात्रो द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गये और राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, तथा उसके बाद छात्रो का खेल-कूद कार्यक्रम शुरू किया गया। इस शुभ अवसर पर बहुत सारे छात्रो के अभिभावक भी कार्यक्रम की शोभा बढाने के किये कार्यक्रम में उपस्थित रहे।