Wednesday, September 14, 2022
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन, सितम्बर-2022,
आज अपना स्कूल जाखाधार में सभी बच्चो को मध्यांतर अवकाश के समय श्री सीता राम जी ने गर्मा गर्म खिचडी बना कर खिलाई। ऊपर चित्र में बच्चे खिचडी का लूफ्त लेते हुए बडे प्रसन्न न्ज़र आ रहे हैं।
Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata, Sep.2022.
अपना स्कूल जाखाधार में दिनांक: 7/09/2022, को दो वॉलेंटियर श्री विकास तोमर व श्री सोनू राणा हिमांशु रावत के साथ 4 दिन के लिये अपना स्कूल जाखाधार गये। इन दोनो ने बच्चो को पढाने-लिखाने में सहयोग के अलावा बच्चो के साथ खेल खेले और शिक्षण सम्बंधी खूब बात चीत की। और इन्होने सभी बच्चो को बिस्कुट के पैकेट भी वितरित किये। एक दिन एक छोटे से बच्चे ने अपने घर से चचिण्डे की सब्ज़ी ला कर स्कूल में अपने गुरुजनो को दी, सब्जी का थैला स्कूल में देते हुए बच्चा बहुत खुश था।
Friday, September 9, 2022
प्रार्थना सभा कक्ष में छात्र छात्राए योगाभ्यास करते हुए।
दिनांक:दिनांक:- 8/09/2022, अपना स्कूल समता निकेतन के प्रार्थना कक्ष में श्री हिमांशु रावत ने सभी छात्रो को व्यायाम व योगाभ्यास करवाया। एक कु0 पिया जोशी नाम की छात्रा ने अपने खेत की फसल के कुछ आलू स्कूल में सब्ज़ी हेतु भेंट किये।
MDM Program Apna school Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. Sep.2022.
दिनांक:- 7/09/2022, को श्री सीता राम जी ने अपना स्कूल समता निकेतन के सभी छात्रो को मध्यान्ह भोज़न में गरमा गरम दूध के साथ बनाया हुआ मीठा दलिया खिलाया। ऊपर चित्र में सभी बच्चे बडी मस्ती के साथ दलिये का सेवन करते हुए खुश नज़र आ रहे हैं।
Saturday, September 3, 2022
मध्यान्ह भोज़न कार्यक्रम अपना स्कूल समता निकेतन, जाखाधार, सितम्बर-2022.
उपर चित्रो में सीता राम जी व राधा मैडम मध्यान्ह भोज़न के समय बच्चो को भरपूर सेवा देते हुए नज़र आ रहे हैं। बच्चे भी बडी लगन व मस्ती से मध्यान्ह भोज़न का आनंद ले रहे हैं।
समता निकेतन की फूलवारी वाटिका की निराई व सफाई करते हए जी.एस.ए.युनिवर्सिटी के छात्र छात्राए।
दिनांक- 01 सितम्बर 2022 को जी.एस.ए.युनिवर्सिटी के छात्रो ने समता परिसर जाखाधार में फूलो की क्यारियो की निराई गुडाई तथा खरपत्तवार की सफाई की, और मध्यांतर के समय समता निकेतन के छात्रो को चाउमिन बना कर खिलाई। ये सभी छात्र 02 सितम्बर को समता निकेतन से नोइडा के लिए प्रस्थान करेंगे।
The Students Educational Trip of Galghotiya Sharada University Noida, (U.P) Sep.2022,
दिनांक- 29/08/ 2022, को लिल फार्म धूलकोट के सानिध्य में गलघोटिया शारदा विश्वविध्यालय नोइडा (उत्तरप्रदेश) का एक 30 सदस्य दल जिस में एम एस सी (कृषि) के छात्र 18, छात्राए 07 व लिल फार्म से 05 स्टाफ 5 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर समता निकेतन जाखाधार पहुंचे। इन सभी लोगो ने जाखाधार के नजदिकी गांवो में जा कर ग्रामिणो से कृषि समबंधी जानकारिया एकत्र की, जैसे-पहाडो में क्या फसले उगाई जाती हैं, कौन से सीज़न में क्या बोया जाता हैं, सिंचाई के क्या साधन अपनाए जाते है, और पशु पालन में कौन-2 से पशु पाले जाते हैं लोगो की आजिविका के क्या-2 साधन हैं। आदि..
Subscribe to:
Posts (Atom)












