Tuesday, October 10, 2023
Apna School Smta Niketan Jakhadhar Chakrata, Oct. 2023
दिनांक:- 07/10/2023, को अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार के सभी बच्चो को कंप्युटर की क्लास ली गई। बच्चे बारी बारी से कंप्युटर के माध्यम से चित्र कला सीखने का प्रयास कर रहे हैं।
Thursday, October 5, 2023
सी.एच.सी. विकासनगर में आई.सी.टी.सी.काउंसलर से भेंट।
दिनांक:- 04/10/2023 को "समता टी.आई." विकासनगर से प्रोजेक्ट मैनेजर कु.वर्षा कौशिक और प्रोजेक्ट काउंसलर श्रीमती आशा चौहान ने सी.एच.सी. विकासनगर जाकर आई.सी.टी.सी. काउंसलर श्रीमती कीर्ति से भेंट की, इस बैठक में पी.एम. कु. वर्षा कौशिक द्वारा समता संस्था के बारे में कीर्ती जी को विस्तार से जानकारी दी गई,तथा समता द्वारा संचालित टी.आई. परियोजना के सम्बंध में जैसे कि टी.आई प्रोजेक्ट के उद्देश्य,कम्युनिटी में एफ.एस.डब्लू / एम.एस.एम. की पहचान,एस.टी.आई. एस.टी.डी.एवम एच.आई.वी.तथा फिल्ड वर्क पर भी कीर्ती जी के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस के बाद दोपहर उपरांत टी.आई.कार्यालय में उपर्युक्त बैठक का रिव्यु पी.डी.के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इति ।
संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता स्थान क्वांसी (चकराता) अक्टूबर-2023,
दिनांक:- 4/10/2023, को संकुल के सभी प्राथमिक विध्यालयो के छात्रो के लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से स्थान क्वांसी में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस में अपना स्कूल समता निकेतन के छात्रो ने बढ -चढ प्रतिभाग के साथ साथ सरानीय प्रदर्शन भी किया। अपना स्कूल के बच्चो ने प्रतियोगिता के बहुत सारे मेडल अपने नाम करने के साथ साथ संकुल स्तरीय खेलो में अपना स्कूल समता निकेतन का नाम रोशन किया। समता परिवार की ओर से इन सभी होनहार बच्चो को ढेर सारी शुभ कामनाए व बधाई।
Tuesday, October 3, 2023
अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार चकरता, देहरादून। सितम्बर-2023,
दिनांक;- 23/09/2023, आज अपना स्कूल समता निकेतन के स्टाफ व छात्रो ने समता निकेतन परिसर में बने हुए फूलो के बगीचे की निराई-गुडाई तथा साफ-सफाई की, बच्चे हर साल बरसात के बाद अपने इस गार्डन की साफ सफाई और निराई-गुडाई करते रहे हैं|
गान्धी जयन्ती व शास्त्री जयन्ती समारोह अपना स्कूल समता निकेतन, जाखाधार(चकराता) 2 अक्टूबर-2023,
दिनांक:- 2 अक्टूबर 2023, को अपना स्कूल समता निकेतन परिसर में समता स्टाफ व छात्रो द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गये और राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, तथा उसके बाद छात्रो का खेल-कूद कार्यक्रम शुरू किया गया। इस शुभ अवसर पर बहुत सारे छात्रो के अभिभावक भी कार्यक्रम की शोभा बढाने के किये कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
गांधी जयन्ती व शास्त्री जयन्ती 2 अक्टूर -2023,
दिनांक:- 2 अक्टूबर 2023, महात्मा गान्धी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर समता कार्यालय भीमावाला में समता कार्यकर्ताओ के द्वारा दोनो महानुभवो को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किये गये।
Monday, October 2, 2023
Field Visit T.I.Staff for CNA survey, Sep-2023.
दिनांक:- 25/09/2023 से 29/09/2023, तक समता टी.आई. टीम ने वेदांश चुंगी चौक विकासनगर से चिरंजीपुर, पहाडीगली, कल्याणपुर आदि क्षेत्र में सी.एन.ए. हेतु जनसम्पर्क किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)



























