Saturday, October 21, 2023
SMTA T.I. Team field Work. Oct-2023
दिनांक:- 19/10/2023, आज संदीप और काजल ने विकासनगर गीता भवन के आस-पास के क्षेत्र में भ्रमण के दौरन बहुत सारे लोगो से टी. आई. परियोजना के सम्बंध में चर्चा की, तथा लोगो को इ आई सी मेटेरियल भी वितरित किया। उसके बाद शक्ति विहार में भी लोगो से मिले तथा इ आई सी मेटेरियल भी वितरित किया। शाम के समय डाकपत्थर जी आई सी क्षेत्र में कुछ लोगो से टी आई परियोजना से सम्बन्धित क्रिया कलापो पर चर्चा की तथा उन्हे इ आई सी मेटेरियल भी दिया।
Wednesday, October 18, 2023
समता टी.आई.टीम द्वारा सी.एन.ए.सर्वे व जन सम्पर्क, अक्टूबर-2023.
दिनांक:- 16/10/2023, को समता की टी.आई.टीम ने सुबह के समय वर्षा तेज़ होने के कारण फिल्ड वर्क नही किया बल्कि ऑफिस में शिक्षण कार्य का अभ्यास किया। शाम चार बजे के बाद चिरंजीपुर भीमावाला आदि क्षेत्रो में जनसम्पर्क व सी एन.का कार्य किया।
Smta T.I.Team C.N.A. Survey, Oct.2023
दिनांक:-14/10/2023, को समता की टी.आई. टीम ने डॉक्टरगंज़ से लेकर एनफिल्ड ग्रांट तक जनसम्पर्क व सी.एन.ए. सर्वे किया।
Saturday, October 14, 2023
टी.आई. परियोजना के अंतर्गत सी.एन.ए. हेतु पुल न01 से डॉक्टरगंज़ व नवाबगढ का भ्रमण।
दिनांक:- 13/10/2023, को समता की टी.आई. टीम ने पुल न.1 से लेकर डॉक्टरगंज़ व नवाबगढ क्षेत्र में सी.एन.ए.हेतु घर घर जा कर लोगो से सम्पर्क किया, तथा उन्हे आई.ई.सी. मटेरियल भी वितरित किया।
अपना स्कूल समता निकेतन, अर्द्ध वार्षिक परीक्षा- अक्टूबर 2023.
दिनांक:- 11/10/2023, से अपना स्कूल समता निकेतन में बच्चो की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा प्रारम्भ हो चुकी हैं। उपर्युक्त समय सारणी के अनुसार ही परीक्षा सम्पादित की जाएगी।
Apna School Smta Niketan Jakhadhar,Chakrata. Oct.2023.
दिनांक:-09/10/2023, से अपना स्कूल समता निकेतन का स्कूल समय गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अक्टूबर माह में ही बदला गया है। अब सुबह 9.00 बजे स्कूल खुलेगा और दिन में 3.00 बजे बच्चो की छुट्टी हो जाएगी। इस संबन्ध में सभी बच्चो के अभिभावको को अवगत करा दिया गया हैं।
Tuesday, October 10, 2023
SMTA T I Project. Oct. 2023,
दिनांक:- 09/10/2023, को समता टी. आई. स्टाफ ने सी एन ए के अंतर्गत वेदांश चुंगी चौक,पहाडी गली, वरदान चुंगी चौक आदि स्थानो की पुन: विजिट की, इस दौरान पहले उन लोगो से बात की गई जिनसे गत सप्ताह मिले थे। और तत्पश्चात आस पास में अन्य लोगो से भी टी.आई. प्रोजेक्ट से सम्बंधित चर्चा की गयी। टी. आई. प्रोजेक्ट के पी.डी. और पी.एम. ने आज देहरादून युसैक ऑफिस जाकर वहाँ के अधिकारियो से टी.आई. प्रोजेक्ट के सम्बंध में वार्तालाप किया, तथा टी.आई. सामग्री प्राप्त की।
Subscribe to:
Posts (Atom)





















