Thursday, October 28, 2021

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, अपना स्कूल जाखाधार,चकराता, अक्टूबर-2021,



 दिनांक:-28/10/2021, आज स्कूल के सभी बच्चो को मध्यांतर में दूध के साथ बनी दलिया (खीर) खिलाई गई। दूध के साथ बना मीठा दलिया छोटे बच्चे बहुत पसंद करते हैं। चित्र में बच्चे बडे चाव से मीठी खीर का सेवन कर रहे हैं।

Mid day meal program Apna School Smta Niketan, Oct.2021.



दिनांक:- 28/10/2021, को अपना स्कूल समता निकेतन में सभी छात्र छात्राओ को सूखे मेवे (बादाम) बांटे गये। चित्र में श्रीमती राधा जी बच्चो को बडे प्रेम से बादाम बांट रही हैं।

A doctor visits the school

 Dr Nirmal Singh Mewada, a fresh medical graduate from Gwalior, recently visited us. He visited the school on 21st Oct. 2021, and spent some time with children, discussing health & hygiene - and playing football with them. Children had many questions to ask him about Gwalior...





Wednesday, October 27, 2021

Sarigad Watershed Project, Oct.2021.(Management Meeting at Smta Office)



 दिनांक: 25/10/2021, को प्रात: 10:30 बजे से समता कार्यालय विकास नगर में सारीगाड जलागम के दूसरे वर्ष की कार्य योजना तैयार करने के लिये एक विशेष बैठक आहूत की गई, बैठक में समता के सभी जलागम कार्यकर्ता मौजूद रहे, सभी के सहयोग से दूसरे वर्ष 2021,22 के लिये कार्य योजना तैयार की गई। तथा अक्टूबर से ही कार्य प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। 

इसके अतिरिक्त ऑडिट के प्रश्नो की रोशनी में financial guidelines पर बात चीत हुई और इसे लिखित रूप दिया गया ताकि सभी कार्य कर्ता सुचारु रूप से काम कर सकें। समता विद्यालय से श्री चैन सिंह जी, सारिगाड़ जलागम से श्री दरम्यान सिंह जी तथा सोहन सिंह जी ‌‌- और समन्वयन  केंद्र  विकासनगर से, वॉलिंटियर  हिमांशु,  श्री शोभित पुंडिर जी,  सुल्तान सिंह रावत जी तथा डाईरेक्टर डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव ने इस लगभग तीन घंटे चली कार्यशाला में भाग लिया। आखिर में हम सभी समता के कार्यकर्ता  मानॉस उनी दास (स्पेन) व जलागम में सहयोगी ग्रामवासीयो का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होने गत 2020,21 के वित्तीय वर्ष में कोरोना महामारी के चलते भी हमरा भरपूर सहयोग किया, तथा जलागम  कार्य योजना को पूरा करवाया।

Mid day meal pogram, Apna School Jakhadhar, 28,Oct.2021.



 आज सभी बच्चो को मध्यान्तर में गरम गरम खिचडी परोसी गई। सर्द मौसम में बच्चे गरम खिचडी बहुत पसंद करते हैं।चित्र में बच्चे बडे चाव से खिचडी का सेवन कर रहे हैं।

Apna school Smta Niketan Jakhadhar,Chakrata. Mid day meal program.Oct.2021.



 दिनांक; 27/10/2021. आज स्कूल में सभी छात्रो को हिमांशु रावत ने सूखे मेवे (काजु बादम) बांटे, काजु बादाम मिलने पर बच्चे बहुत उत्साहित हुए।

Saturday, October 23, 2021

अपना स्कूल जाखाधार में खेल-खेल में छोटे बच्चो का शिक्षण। अक्टूबर 2021,



 अपना स्कूल में छोटे बच्चो के शिक्षण कार्य हेतू समता ने 21 सितम्बर 2021को अपने स्कूल की एक पूर्व छात्रा पूनम सुपुत्री श्री मुन्ना दास को सहायक शिक्षिका के पद पर नियुक्त किया हैं। कोरोना महामारी के कारण लम्बे समय तक स्कूल बंद रहे, स्कूल बंद रहने का असर सीधा छात्रो के शिक्षण गतिविधियो पर पडा। इसी को देखते हुए समता ने छोटे बच्चो के शिक्षण कार्य के लिये कु. पूनम को स्कूल में नियुक्ति दी हैं, पूनम बच्चो को खेल खेल में बडे प्रेम से बच्चो को पढाती व सीखाती हैं। हम पूनम के शिक्षण गतिविधि को ऊपर चित्र में देख सकते हैं।