Monday, March 28, 2022
Sarigad Watershed March-2022,
दिनांक;- 28/03/2022. सारीगाड जलागम के अंतर्गत खिर्मू व मताडी गांव में खंतिया (ट्रेंचेज) बनाने का कार्य पूरा कर दिया गया हैं। दोनो ही गांवो की बंजर भूमि में पांच पांच सौ खन्तिया बनाई गई हैं, श्री सोहन सिंह व दर्मियान सिंह जी ने कार्य का मौके पर जा कर मुवायना किया, कार्य सुचारू रुप से पुरा पाया गया।
Sunday, March 27, 2022
Apna School Smta Niketan, Annual Examination-2022.
दिनांक:-26/03/2022, आज अपना स्कूल जाखाधार में छात्रो की वार्षिक परीक्षा का अंतिम दिन था, आज परीक्षा संपन्न होने के पश्चात स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री चैन सिंह जी ने सभी छात्रो को 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित करने की जानकारी दी तथा अंक पत्र ले जाने को कहा।
Thursday, March 24, 2022
Mid day meal program Apna School Smta Niketan. March-2022.
आज दिनांक- 24/03/2022, को अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में सभी छात्रो को मध्यांतर अवकाश के समय गरमा गरम खिचडी परोसी गई, स्कूल स्टाफ व छात्रो ने बडे चाव से खिचडी का सेवन किया।
Wednesday, March 23, 2022
अपना स्कूल समता निकेतन, जाखाधार (चकराता) मार्च-2022,
दिनांक:-23/03/2022. आज कल अपना स्कूल समता निकेतन में छात्रो की वार्षिक परीक्षा चल रही हैं, पेपर छुटने के बाद छात्रो को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा हैं, हमेशा की तरह आज भी सभी बच्चो मध्यान्ह भोजन में मीठा दलिया खिलाया गया।
Smta Niketan Campus, Jakhadhar (Chakrata) March-2022.
दिनांक;-23/03/2022, समता निकेततन जाखाधार में आज सुबह से भवन के छ्त की चद्दरो में रंग-रोगन (पैंटिंग) का कार्य शुरू कर दिया गया हैं, अस्सी के दशक में बने हुए इस भवन की चद्दरे अब जंग पकड रही हैं, शायद पैंट करवा कर चद्दरो में लग रहे जंग को रोका जा सकेगा, और चद्दरो की मियाद भी बढ जायेगी।
Tuesday, March 22, 2022
Annual Examination Apna School Smta Niketan, Jakhadhar (Chakrata) March-2022,
दिनांक:- 21/03/2022, आज से अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में बच्चो की वार्षिक परीक्षाये शुरु कर दी गई हैं, ऊपर चित्र में सभी बच्चे इस वर्ष की वार्षिक परीक्षा का प्रथम प्रश्न पत्र हल करते हुए साफ नज़र आ रहे हैं।
Wednesday, March 16, 2022
एस.बी. कॉलेज विकास नगर के प्रधानाचार्य से एक सौहार्द भेंट ।
दिनांक:- 16/03/2022, आज दोपहर के समय S.B College विकास नगर के प्रधानचार्य डॉ.अशोक व एक कालेज़ के शिक्षक समता परिसर भीमावाला हम लोगो से मिलने पहुंचे। समता के निदेशक डॉ. श्रीवास्तव जी ने उन का सौहार्द पूर्ण स्वागत किया। प्रधानाचार्य जी ने समता के समबंध में विस्तार से जानकारिया हासिल की, तथा परिसर का भ्रमण किया,समता परिसर की इन्होने खूब सराहना की ।
Subscribe to:
Posts (Atom)








