Friday, May 10, 2024
Apna School Samta Niketan Jakhadhar, Chakrata. May-2024.
दिनांक:-06 मई 2024 को डॉ. सचिन जी और हिमांशु रावत पुरोला से समता निकेतन पहुंचे। और दूसरे दिन से समता निकेतन में अपना स्कूल के बच्चो को अंग्रेजी व गणित पढाना व सीखाना शुरु किया। सभी बच्चे बडी खुशी से अंग्रेजी और गणित की क्लास में कार्य करते हुए नज़र आए। डॉ. सचिन और हिमांशु ने दि0-9/05/2024 तक प्रति दिन बच्चो को खुशी-खुशी से पढना लिखना सीखाया।
Monday, May 6, 2024
अपना स्कूल समता निकेतन के बच्चे लिल फार्म धूलकोट के प्रशिक्षणार्थियो के साथ। 7 मई 2024,
दिनांक:- 6 मई 2024, को लिल फार्म धूलकोट (देहरादून) से एग्रीकल्चर के कुछ प्रशिक्षणार्थी अपने प्रशिक्षको व संस्थान के निदेशक श्री शोभित पुंडीर के साथ टाइगर फ़ॉल व लाखामण्डल घूमने हेतु समता निकेतन जाखाधार पहुंचे।रात्री विश्राम समता निकेतन में ही किया। 7 मई को अपना स्कूल के छात्रो से मिले, और सभी छात्रो को टॉफिया वितरित की। और तत्पश्चात लाखामण्डल के लिए प्रस्थान किया।
Apna School Smta Niketan Jakhadhar, Chakrata. May-2024.
दिनांक:- 1 व 2 मई 2024, को अपना स्कूल जाखाधार में मुझे स्कूल के बच्चो के साथ समय बिताने का अवसर मिला। ये छोटे व मासूम बच्चे स्कूल में बिल्कुल अपने घर की तरह बहुत ही खुश व मस्त रहते है,और पढाई करते है। 2 मई को इन सभी बच्चो को डॉ. सचिन जी ने मध्यांतर में केले वितरित किए।बच्चे दर्जनो केले देख कर बहुत उत्साहित हुए। इस दौरान मैंने समता निकेतन में संस्था के पास क्या-क्या सामान (सामग्री) उपलब्ध है, का निरीक्षण किया तथा सुचिवद्ध किया।
Monday, April 1, 2024
लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोज़ना (टी.आई.)FSM/MSM, स्वास्थ्य शिविर (सी.बी.एस.कैम्प) मार्च-2024,
दिनांक:- 30/03/2023, को स्थान विनोबा धाम, बाढवाला, विकासनगर में समता टी.आई. परियोजना के सानिध्य में एक सी.बी.एस.कैम्प (स्वास्थ्य शिविर) का अयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र से बहुतायत मात्रा में लोगो ने आ कर प्रतिभाग किया और स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ अर्जित किया। इस शिविर में बहुत सारे FSM / MSM भी आये थे, सभी FSM, MSM की श्री मती आशा चौहान जी ने काउंसलिंग की और डॉक्टर श्री प्रवीन रावत द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर टी.आई. परि.निदेशक श्री के.एस.चौहान, डॉ.प्रवीन सिंह रावत परि. प्रबंधक सुश्री वर्षा कौशिक, काउंसलर श्रीमती आशा चौहान,और ORW श्री राजीव गुप्ता, कु.काज़ल राणा, और कु. सरीता आदि लोग मौजूद रहे।
Saturday, March 30, 2024
अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार (चकराता) मार्च-2024,
आज दिनांक 30/03/2024, को अपना स्कूल समता निकेतन के छात्र छात्राओ का वार्षिक परीक्षा परिणाम Result) अपना स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री चैन सिंह चौहान ने घोषित किया। और सभी छात्रो को अभिभावको के माध्यम से अंक पत्र वितरित किये गए। ऊपर छाया चित्र में बच्चे अपनी मार्कशीट (अंक पत्र) को बडे गौर से निहारते नज़र आ रहे है।आज सुबह से ही बारिश होने के बावजूद भी बच्चे बडे उत्साह के साथ अपने वार्षिक परीक्षा के अंक पत्र (Result Card) लेने अपना स्कूल जाखाधार पहुंचे हैं।
Friday, March 29, 2024
Annual Examination Apna School Samta Niketan, Jakhadhar (Chakrata) March-2024.
Saturday, March 23, 2024
समता टी. आई. प्रोजेक्ट विकासनगर, डी.आई.सी. मीटिंग, मार्च-2024,
दिनांक:- 21/03/2024, को समता टी.आई. ऑफिस के डी.आई.सी. हॉल में डी.आई.सी मीटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहुतायत मात्रा में लोगो ने प्रतिभाग किया,कार्यक्रम में उत्तम प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को समता टी. आई. परियोजना की और से उत्तकृष्ट पुरुस्कार भी वितरित किये गए। इस शुभ अवसर पर समता के पूर्व निदेशक डॉ. एस. के. श्रीवास्तव जी, व समता के सहा. निदेशक एस.एस.रावत, और समता टी.आई. की परियोजना प्रबंधक सुश्री वर्षा कौशिक, लेखा प्रबंधक श्रीमती जूही थापा, काउंसलर श्रीमती आशा चौहान तथा टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)





























