दिनांक: 23/08/2024 को डॉ. भवानी सिंह अपर महानिदेशक, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) भारत सरकार समता टी.आई.(लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना) विकासनगर के दो दिवसीय दौरे पर आये, उन के साथ (USACS) उत्तराखण्ड के सहायक निदेशक (प्रीवेंशन) श्री संजय बिष्ट जी व श्री अनिल पैन्यूली जी भी आये थे।समता टीम द्वारा उपर्युक्त सभी लोगो का समता परिसर में अभिनंदन स्वरुप स्वागत किया, तथा जलपान के पश्चात श्री भवानी सिंह जी को समता की टी.आई.टीम ने क्षेत्र में टी.आई. परियोजना के तहत चल रही गतिविधियो से अवगत करवाया तथा संगठन के बारे में भी उन्हे विस्तार से जानकारी दी गई। और डॉ. सिंह ने भी समुदाय के सदस्यो व समता टी.आई.टीम के सदस्यो/कार्यकर्ताओ के साथ कार्यक्रम की गतिविधियो पर गहन विचार विमर्श किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सुधार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। तदोपरांत उन्होने समता परिसर विकासनगर में कम्युनिटी सदस्यो तथा समता टी.आई. टीम के साथ मिल कर एक पौधे का भी रोपण किया।तथा समता टीम द्वारा महासू देवता मुख्य मंदिर हनोल की एक सुंदर पेंटिंग स्मृति चिन्ह स्वरूप ADG डॉ.सिंह को भेंट की गई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री के.एस.चौहान, श्री अनिल पैन्यूली, परियोजना प्रबंधक सुश्री वर्षा कौशिक,काउंसलर सुश्री राधिका तोमर, लेखा प्रबन्धक(M&E) श्रीमती जूही थापा, ORW सुश्री बाला राणा, श्री राजीव गुप्ता, तथा सभी पीयर ऐजुकेटर और अन्य समता के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इति..
Tuesday, August 27, 2024
Friday, August 16, 2024
78 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर समता कार्यालय भीमावाला, विकासनगर में तिरंगा ध्वज़ारोहण।
दिनांक:15/08/1024, को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर समता कार्यालय परिसर विकास नगर में समता संस्था के सभी कार्यकर्ताओ ने भी उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। तथा संस्था निदेशक द्वारा ध्वजा(तिरंगा) आरोहण किया गया, निदेशक व सह.निदेशक के सम्बोधन के उपरांत सभी लोगो को मिष्ठान वितरित किया गया,और तत्पश्चात सभी लोगो ने सभागार में जा कर जलपान किया। इति ।
78 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में ध्वज़ा आरोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम।
दिनांक:15/08/2024, को जहाँ देश भर में लोग स्वतन्त्रता दिवस की 78 वी वर्षगांठ का जश्न बडे धूम धाम से मनाते हुए नज़र आ रहे थे, वही अपना स्कूल समता निकेतन जाखाधार में भी अभिभावको और छात्रो ने भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बहुत ही शानदार तरिके से मनया। प्रात: सर्वप्रथम छात्रो ने पूरे मोहल्ले में प्रभात फेरी की, तत्पश्चात ध्वज़ारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और उस के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व मिष्ठान, जलपान तथा सभी लोगो के लिए दोपहर के भोज की व्यवस्था भी की गई थी। इस बार जलपान व दोपहर के भोज़ की व्यवस्था श्री बबलू वर्मा सुपुत्र श्री बर्फिया लाल वर्मा ग्राम समोग के सौजन्य से की गई। समता परिवार की ओर से श्री बबलू वर्मा को बहुत बहुत शुभकामनाये, तथा धन्यवाद। तदोपरांत एस एम सी अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
Thursday, August 8, 2024
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी में 100 क्षय रोगियो को पोषण कीट वितरण।
दिनांक:8/08/2024 से जनपद उत्तरकाशी में सहयोगी संस्था समता चकराता ने गत माह की भांति इस मह भी जनपद के चिन्हित 100 क्षय रोग से पीडित लोगो को पोषण कीट वितरित किये जा रहे हैं। पोषण कीट प्राप्त कर रहे सभी क्षय रोग पीडित बहुत प्रसन्न नज़र आ रहे हैं।इस अवसर पर समता संस्था के निदेशक श्री के.एस. चौहान, कु. काज़ल राणा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Sunday, July 21, 2024
हरेला सप्ताह के अवसर पर समता परिसर भीमावाला विकास नगर में वृक्षा रोपण..
दिनांक: 20/07/2024, को समता परिसर भीमावाला ,विकास नगर में परिसर में खाली पडी जगहो पर समता परिवार सदस्यो व समता संस्था के बोर्ड सद्स्यो ने मिलकर लगभग 50 पौधे फलदार व चारा पत्ती का रोपण किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. एम.सी. जोशी, सचिव/निदेशक श्री के.एस.चौहान, बोर्ड सदस्य श्री अनिल पैन्यूली, डॉ.एस. के. श्रीवास्तव, श्री पवन आर्या, डॉ.अनिल जोशी, सहा.निदेशक श्री एस.एस.रावत, प्राध्यापक श्री चैन सिंह चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री वर्षा कौशिक, लेखा प्रबंधक श्रीमती जूही थापा, प्रोजेक्ट काउंसलर कु.राधिका तोमर, श्रीमती धनेशी रावत, कु.काज़ल राणा, कु.बाला राणा, श्रीमती आशा नौटियाल, श्रीमती शर्मिला जोशी आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. मोहन चंद्र जोशी जी द्वारा हरेला पर्व के महत्व व पर्यावरण संतुलन हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण करने पर बल देते हुए प्रकाश डाला गया। इति,
Thursday, July 11, 2024
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मून कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियो को पोषण किट वितरण..
दिनांक:- 10 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियो को मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डॉ.बी.एस. रावत द्वारा पोषण किट वितरित किए गए। पोषण किट नि-क्षय मित्र समता एन.जी.ओ.चकराता द्वारा, के.राम चंद्र राव ट्रांसमिशन और प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से प्राप्त ग्रांट(CSR Fund)से प्रदान किए गए।समता एन.जी.ओ. द्वारा जनपद के 100 क्षय रोगियो को आगामी छ: माह तक पोषण किट उपलब्ध करायी जायेगी। पोषण किट योजना के शुभारम्भ के अवसर पर जूम मीटिंग के माध्यम से राज्य क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ.पंकज़ सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा उन्होने CSR Fund के माध्यम से पोषण किट उपलब्ध कराने के लिए फंडिंग़ एजेंसी और सहयोगी संस्था समता की सराहना की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.कुलबीर सिंह राणा द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में चल रही गतिविधियो से उपस्थित सभी लोगो को अवगत कराया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के सन्युक्त सचिव (क्षय रोग कार्यक्रम), समता संस्था के निदेशक श्री कुंवर सिंह चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री वर्षा कौशिक, डॉट्स कार्यक्रम उत्तरकाशी के अधिकारी उपस्थित रहे। इति.
Saturday, June 22, 2024
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव- 21 जून 2024, "समता" परिसर भीमावला विकासनगर (देहरादून)
दिनांक: 21 जून 2024, को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर "समता" परिसर भीमावाला विकास नगर में समता के समस्त कार्यकर्ताओ के सहयोग से योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में योग शिक्षिका श्रीमती अंकिता रावत/रजवार ने अपना अमूल्य समय दे कर उपस्थित सभी लोगो को योग व योगासनो का ज्ञान प्रदान करते हुए, विभिन्न आसनो का अभ्यास कुशलता पूर्वक कराया। तत्पश्चात समता के निदेशक श्री के.एस. चौहान जी ने योग व योगाभ्यास की क्रियाओ को सरल भाषा में समझाते हुए सभी उपस्थित लोगो का धन्यवाद व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का समापन भी किया। इस अवसर पर मुख्यत: समता के निदेशक श्री के. एस. चौहान, सहा. निदेशक एस.एस. रावत, व बी.एस. रजवार(ऋषिकेश) सुश्री वर्षा कौशिक प्रबंधक टी. आई. परियोजना तथा अन्य सभी सम्माननीय गण मौजूद रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)





































